डीग में आदर्श विद्या मंदिरों की बैठक, शिशु वाटिका विकास और घोष कार्यक्रम पर मंथन
डीग में आदर्श विद्या मंदिरों की बैठक में शिशु वाटिका विकास, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और घोष कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा हुई।

तस्वीर में डीग स्थित बालिका उच्च प्राथमिक आदर्श विद्या मन्दिर में आयोजित बैठक के दौरान उपस्थित आचार्य, दीदियां और अतिथि नजर आ रहे हैं।
बालिका उच्च प्राथमिक आदर्श विद्या मन्दिर डीग में आदर्श विद्या मन्दिर समिति भरतपुर के अन्तर्गत संचालित डीग व कामां संकुल के आदर्श विद्या मन्दिरों के घोष प्रमुख एवं शिशु वाटिका प्रमुखों की एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि बैठक में विद्या भारती संस्थान जयपुर के सह मंत्री विजय फौजदार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अन्तर्गत शिशु वाटिकाओं के विकास, व्यवस्थाओं और क्रियाकलापों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विद्या भारती संस्थान जयपुर के शिशु वाटिका संयोजक गोपाल पारीक ने शिशु वाटिका शिक्षण पद्धति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसमें बालक के समग्र विकास की कल्पना की गई है, अतः परमेष्टि तक सोचना है। उन्होंने शिशु वाटिका की बारह व्यवस्थाओं, चौदह क्रियाकलापों, तीन मूल उद्देश्यों और चौदह उप उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
गोपाल पारीक ने बताया कि शिशु वाटिका बाल केन्द्रित, क्रिया आधारित, अनुभव आधारित, आनन्द मूलक एवं अनौपचारिक शिक्षण पद्धति है। उन्होंने कहा कि विद्या भारती को 2027 में 75 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस अवसर पर विद्या भारती अमृत महोत्सव के अन्तर्गत घोष का एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर घोष प्रमुखों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें तैयारी सम्बंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
आयोजित शिशु वाटिका बैठक में 11 तथा घोष प्रमुख बैठक में 4 आचार्य, दीदीयों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रातः विद्यालय की वन्दना सभा का भी अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर जिला संस्कार केन्द्र व शिशु वाटिका संयोजक चैतन्य प्रकाश अग्रवाल और संकुल प्रमुख लक्ष्मण प्रसाद शर्मा उपस्थित रहे। बैठक में शिशु वाटिका की व्यवस्थाओं और घोष कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
