डीग में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की साधारण सभा सम्पन्न, नई जिला कार्यकारिणी का हुआ मनोनयन
डीग में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की साधारण सभा में नई जिला कार्यकारिणी का मनोनयन किया गया। संगठन की रीति-नीति और नए दायित्वों पर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

डीग के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित बैठक के दौरान सामूहिक रूप से खड़े राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के नवनियुक्त पदाधिकारी और संगठन के सदस्य।
शहर के घंटाघर स्थित अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला डीग की साधारण सभा की बैठक का आयोजन राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय, पुराना बस स्टैंड, डीग में तीन सत्रों में जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सीही की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में डीग जिले के पालक एवं निर्वाचन अधिकारी के रूप में संभाग संगठन मंत्री सतेंद्र गोदारा तथा संभाग संयुक्त मंत्री पदम सिंह मंचासीन रहे।
बैठक के प्रथम सत्र में डीग जिले के पालक एवं निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र गोदारा ने संगठन के नाम परिवर्तन, विधान परिवर्तन एवं निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने संगठन की रीति-नीति पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए नई जिला कार्यकारिणी के पांच प्रमुख दायित्वों के लिए जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सीही, जिला मंत्री देवेंद्र यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. जय सिंह कुंतल, उपाध्यक्ष (महिला) सुनीता चौधरी तथा कोषाध्यक्ष जोगेंद्र पाल गुप्ता के नामों के मनोनयन की घोषणा की।
द्वितीय सत्र में मंचासीन जिला प्रचारक डीग मोहन सिंह ने विभिन्न विषयों पर बौद्धिक प्रदान किया। उन्होंने शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डाला, सांस्कृतिक मूल्यों पर चर्चा की तथा पंच परिवर्तनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
तृतीय सत्र में निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र गोदारा ने जिला कार्यकारिणी के शेष दायित्ववान कार्यकर्ताओं के नामों की घोषणा की। इनमें उपाध्यक्ष (पुरुष) हरमेश यादव, उपाध्यक्ष माध्यमिक सुनील गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रारंभिक जगबीर सिंह, उपाध्यक्ष संस्कृत शिक्षा अर्चना शर्मा, सचिव माध्यमिक शिक्षा मनोज कुमार, सचिव प्रारंभिक शिक्षा दिगंबर प्रजापत, सचिव महिला शिक्षा राजकुमारी, सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक, अतिरिक्त जिला मंत्री मनोज कुमार यादव, महिला मंत्री मंजू लता अवस्थी तथा सदस्य के रूप में गोपाल सिंह, हेमंत डागुर, दाऊ दयाल, धीरेंद्र शर्मा, भगत सिंह, सुभाष शर्मा, रेखा दुबे, हीरालाल दुबे, केसर देव एवं खेमचंद लवानिया को निर्वाचित किया गया।
बैठक में चन्द्रपाल, हेमलता, रमेशचंद, सौरभ शर्मा, कल्याण सिंह, सूरजभान, हुसियार, योगेंद्र सिंह, मनोज कुमार, पवन फौजदार, देवेंद्र सिंह, रामनिवास सोलंकी, प्रदीप गुप्ता, बलवीर बघेल, विष्णु, पुष्पेंद्र, अशोक कुमार, मोहन स्वरूप, ललित मोहन, राजीव सिंह सहित संगठन के कार्यकर्ता बंधु, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री देवेंद्र यादव ने किया तथा अंत में सम्पूर्ण जिले से आए कार्यकर्ता बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया। नई जिला कार्यकारिणी के मनोनयन के साथ बैठक का समापन संगठनात्मक दायित्वों के निर्धारण और संगठन को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
