डीग, 25 जनवरी। शहर में गुर्जर समाज ने अपने आराध्य देव भगवान श्री देवनारायण के 1114वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर प्रदेश के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम के सुपुत्र मनु बेढम ने शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर विधिवत रूप से रवाना किया।

शोभा यात्रा राजराजेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर दिल्ली दरवाजा, पुरानी डीग, बजरिया, नई सड़क, पुराना बस स्टैंड, गणेश मंदिर, लक्ष्मण मंदिर, मैंन बाजार घंटाघर, खाती वाली गली और गुर्जर मोहल्ला से होते हुए पुनः राजराजेश्वर मंदिर पर संपन्न हुई। इस दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रा में भगवान श्री देवनारायण, साडू माता, वेद माता, गायत्री देवी और राधाजी की आकर्षक झांकियां भी सजाई गईं, जिसने भक्तों का ध्यान खींचा।

गुर्जर समाज की महिलाएं अपने पारंपरिक लुगड़ा परिधान में विशेष आकर्षण का केंद्र रही और भगवान श्री देवनारायण के भजन गाते हुए नृत्य करती हुई शोभा यात्रा का हिस्सा बनीं।

इस महापर्व में गुर्जर समाज के वरिष्ठ नेता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें डीग अध्यक्ष आनंद प्रकाश पटेल, जिलाध्यक्ष एवं सरपंच राजशेखर फौजदार, बुगलसिंह पान्होरी, रघुवीर पहलवान, डॉ. अजय सिंह, पूर्व पार्षद देवराज गुर्जर, प्रिंसिपल शिवराम सिंह, छतर सिंह, राम गोपाल गुर्जर दिदावली सहित कई प्रमुख हस्तियां शामिल थीं। इसके अतिरिक्त समाज के सामान्य सदस्य और श्रद्धालुओं की संख्या भी हजारों में रही।

इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को प्रदर्शित किया, बल्कि गुर्जर समाज की सांस्कृतिक परंपराओं और एकजुटता का भी जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया। भव्य झांकियों, संगीत और नृत्य के माध्यम से यह महापर्व डीग शहर के लिए गौरव और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक बन गया।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story