युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार मेरा युवा भारत (माय भारत) एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में मंगलवार को 'युवा-वरिष्ठ नागरिक संवाद कार्यक्रम' आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के बीच संवाद स्थापित कर वृद्धजनों के जीवन अनुभवों से युवाओं को प्रेरित करना तथा उनमें सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान माय भारत के स्वयंसेवकों ने मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों से आत्मीय संवाद किया, उनके जीवन के अनुभव सुने और उनके साथ समय बिताया। स्वयंसेवकों ने वृद्धजनों को भोजन एवं अल्पाहार परोसकर सेवा भाव का परिचय दिया। इसके साथ ही सांस्कृतिक गतिविधियों, योग, खेलकूद, स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

जिला युवा अधिकारी पूनम चौधरी ने बताया कि अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के तहत युवाओं को समाज के विभिन्न वर्गों के साथ जुड़कर सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में स्वयंसेवकों ने मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में विभिन्न रचनात्मक एवं सेवा गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम का समापन राजेश पायलट स्टेडियम में आयोजित समारोह के साथ हुआ। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी पूनम चौधरी ने उत्कृष्ट सहभागिता के लिए युवा स्वयंसेवकों मनीष सैनी, अमन खंडेलवाल, सुभाष मीणा, अमित मीणा एवं हर्ष शर्मा को सम्मान-चिह्न और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम ने युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के बीच संवाद, संवेदनशीलता और सामाजिक सहभागिता को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश दिया।

Sunil Satyawadi, Dausa

Sunil Satyawadi, Dausa

नाम: सुनील सत्यवादी

वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, पब्लिक ऐप (InShorts)

कार्यक्षेत्र: दौसा (राजस्थान)

अनुभव: साल 2006 से (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, और स्वास्थ्य

परिचय व अनुभव 

सुनील सत्यवादी साल 2006 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान प्रिंट मीडिया में प्रतिष्ठित पाक्षिक पत्रिका 'तथ्य भारती', 'राजस्थान पत्रिका' और 'दैनिक भास्कर' के लिए वर्षों तक लेख (आर्टिकल्स) लिखे। इसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया में कदम रखते हुए 'सहारा समय', 'A1 टीवी' और 'ख़बर फ़ास्ट' सहित अनेक टीवी चैनलों के लिए काम किया। वर्तमान में वह अक्टूबर 2020 से वीडियो न्यूज़ प्लेटफॉर्म 'पब्लिक ऐप' के लिए दौसा जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्य कर रहे हैं।

विशेषज्ञता और कार्यशैली (Specialization & Skills)

  • त्वरित रिपोर्टिंग: मजबूत शब्दकोश के कारण वे किसी भी विषय पर बिना पूर्व स्क्रिप्ट या इंट्रो के सीधे कैमरे के सामने या मंच पर रिपोर्टिंग करने में सक्षम हैं।
  • लॉन्ग-फॉर्म इंटरव्यू: पिछले 5 वर्षों में उन्होंने जिला कलेक्टर सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारियों के कई विस्तृत और मोटिवेशनल इंटरव्यू लिए हैं।
  • सकारात्मक पत्रकारिता: वे मुख्य रूप से राजनीतिक और प्रशासनिक विषयों पर विश्लेषणात्मक व सकारात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

स्नातक (Graduate)

Next Story