दौसा में देर शाम पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने जिले के 14 थाना अधिकारियों के तबादले कर थानों में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस कदम का उद्देश्य जिले में बेहतर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करना और प्रभावी पुलिसिंग को गति देना बताया गया है।

तबादला सूची के अनुसार, दौसा कोतवाल सुधीर उपाध्याय को अपराध शाखा कार्यालय का प्रभारी बनाया गया है। उनकी जगह भगवान सहाय शर्मा को नया दौसा कोतवाल नियुक्त किया गया। इसी तरह अन्य थानों में भी निरीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती की गई है। सैंथल थाने का प्रभारी रविंद्र कुमार, सदर थाने का मुकेश कुमार जाट, लवाण थाने का राजेंद्र सिंह और राहूवास थाने का गोपाल लाल शर्मा बनाए गए हैं। पापड़दा थाने में रजत खींची, मंडावरी थाने में पवन कुमार, झापदा थाने में कमलेश कुमार मीणा, मेहंदीपुर बालाजी थाने में गौरव प्रधान, मंडावर थाने में प्रवीण कुमार, बालाहेड़ी थाने में सत्यनारायण, बसवा थाने में राजेश कुमार शर्मा और कोलवा थाने में रामशरण गुर्जर को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने कहा कि इस बार विशेष रूप से सभी थानों पर निरीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि थानों में नेतृत्व की मजबूती बनी रहे और नए प्रमोट हुए अधिकारियों को भी अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का अवसर मिले। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह प्रशासनिक बदलाव जिले में अपराध नियंत्रण और आम नागरिकों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस बड़े फेरबदल से पुलिस महकमे में नई ऊर्जा और जिम्मेदारी की भावना पैदा होने की उम्मीद है। अधिकारियों के नए तैनाती क्षेत्रों में प्रभावी कानून व्यवस्था और सतत निगरानी के माध्यम से अपराध नियंत्रण को और मजबूत किया जाएगा।

Next Story