दौसा: खाद्य सुरक्षा योजना से 20853 अपात्रों के नाम हटे, 28 फरवरी तक का मौका
दौसा जिले में 'गिव अप' अभियान के तहत 4260 परिवारों ने स्वेच्छा से नाम हटवाए, अपात्र लोगों से वसूली के लिए विभाग ने 1158 नोटिस जारी किए।

दौसा में खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अपात्र परिवारों की छंटनी के लिए रसद विभाग द्वारा दस्तावेजों की जांच और 'गिव अप' अभियान की समीक्षा करते अधिकारी।
सुनील सत्यवादी, दौसा, 6 फरवरी। खाद्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे ‘गिव अप‘ अभियान के तहत जिले में अब तक 4260 परिवारों के 20853 सदस्यों ने खाद्य सुरक्षा योजना से अपना नाम स्वेच्छा से हटवा लिया है तथा 1158 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। अपात्र लोग 28 फरवरी तक इस योजना से स्वेच्छा से नाम हटवा सकते हैं।
अभियान की समय सीमा और अपात्रता की श्रेणियाँ
जिला रसद अधिकारी मोहन लाल देव ने बताया कि खाद्य विभाग ने ‘गिव अप‘ अभियान के तहत सरकारी कार्मिक, आयकर दाता, एक लाख से अधिक वार्षिक आय, चार पहिया निजी वाहन वाले अपात्र श्रेणी के परिवारों को स्वेच्छा से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से नाम पृथक कराने के लिए 28 फरवरी तक अंतिम अवसर दिया है।
- अपात्र परिवार आवेदन प्रस्तुत कर अपना नाम एनएफएसए योजना से पृथक करवा सकते हैं।
- यदि इसके उपरान्त भी इन अपात्रता के श्रेणी में आने वाले परिवार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से अपना नाम नहीं हटवाते हैं तो वसूली संबंधी कार्रवाई की जाएगी।
अब तक की प्रगति और जारी किए गए नोटिस
"उन्होंने बताया कि गिव अप् अभियान के तहत स्वेच्छा से नाम पृथक करने के लिए आवेदन प्राप्त होने पर जिले में अब तक 4260 परिवारों के 20853 सदस्यों का नाम इस योजना से हटाया गया है।"
इसके अतिरिक्त, 1158 परिवारों को अपात्र होने के बावजूद नाम नहीं हटवाने पर कार्यालय से नोटिस जारी किए गए हैं जिनसे वसूली की कार्यवाही की जाएगी।
जांच प्रक्रिया और डेटा का मिलान
जिला रसद अधिकारी मोहनलाल देव ने बताया कि अपात्र परिवारों की जांच कर चिह्नित करने के लिए विभाग ने अभियान तेज कर दिया है।
- अब क्षेत्रीय प्रवर्तन अधिकारी, निरीक्षक एवं उचित मूल्य दुकानदारों से समन्वय स्थापित कर सघन जांच की जा रही है।
- खाद्य विभाग जल्द ही परिवहन विभाग से चार पहिया निजी वाहन मालिकों का डाटा लेकर अपात्रों को चिन्हित करेगा, इसके बाद वसूली की प्रक्रिया शूरू होगी।
- खाद्य सुरक्षा सूची में से अपात्र परिवारों की सप्ताह में प्रत्येक कार्य दिवस को जांच रिपोर्ट जिला रसद कार्यालय एवं खाद्य विभाग को प्रेषित की जा रही है।

Sunil Satyawadi, Dausa
नाम: सुनील सत्यवादी
वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, पब्लिक ऐप (InShorts)
कार्यक्षेत्र: दौसा (राजस्थान)
अनुभव: साल 2006 से (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, और स्वास्थ्य
परिचय व अनुभव
सुनील सत्यवादी साल 2006 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान प्रिंट मीडिया में प्रतिष्ठित पाक्षिक पत्रिका 'तथ्य भारती', 'राजस्थान पत्रिका' और 'दैनिक भास्कर' के लिए वर्षों तक लेख (आर्टिकल्स) लिखे। इसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया में कदम रखते हुए 'सहारा समय', 'A1 टीवी' और 'ख़बर फ़ास्ट' सहित अनेक टीवी चैनलों के लिए काम किया। वर्तमान में वह अक्टूबर 2020 से वीडियो न्यूज़ प्लेटफॉर्म 'पब्लिक ऐप' के लिए दौसा जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्य कर रहे हैं।
विशेषज्ञता और कार्यशैली (Specialization & Skills)
- त्वरित रिपोर्टिंग: मजबूत शब्दकोश के कारण वे किसी भी विषय पर बिना पूर्व स्क्रिप्ट या इंट्रो के सीधे कैमरे के सामने या मंच पर रिपोर्टिंग करने में सक्षम हैं।
- लॉन्ग-फॉर्म इंटरव्यू: पिछले 5 वर्षों में उन्होंने जिला कलेक्टर सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारियों के कई विस्तृत और मोटिवेशनल इंटरव्यू लिए हैं।
- सकारात्मक पत्रकारिता: वे मुख्य रूप से राजनीतिक और प्रशासनिक विषयों पर विश्लेषणात्मक व सकारात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
स्नातक (Graduate)
