दौसा में बिना वैध सत्यापन के चल रहे 4 धर्मकांटे पकड़े, लगा जुर्माना
विधिक माप विज्ञान अधिकारी की कार्रवाई में बापी, महआ, मंडावर और सिकराय के धर्मकांटों पर कुल 18 हजार रुपये की पेनल्टी लगाई गई।

उपभोक्ताओं को सही तौल एवं माप उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपभोक्ता मामले विभाग ने जिले में धर्मकांटों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान बिना वैध सत्यापन के संचालित चार धर्मकांटे पकड़े गए, जिन पर कुल 18 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं सत्यापन प्रमाण-पत्र निर्धारित स्थान पर प्रदर्शित नहीं करने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध भी जुर्माना लगाया गया।
विधिक माप विज्ञान अधिकारी नीरज वर्मा ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से जिलेभर में धर्मकांटों की विशेष जांच की जा रही है। इसी क्रम में दौसा जिले के 16 धर्मकांटों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान श्री बालाजी धर्मकांटा (बापी), श्री गणेश कम्प्यूटरीकृत धर्मकांटा महआ, लक्ष्मी कम्प्यूटरीकृत धर्मकांटा मंडावर तथा सैनी कम्प्यूटरीकृत धर्मकांटा सिकराय बिना वैध सत्यापन के संचालित पाए गए। इन चारों धर्मकांटों पर कुल 18 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुछ धर्मकांटों पर सत्यापन प्रमाण-पत्र निर्धारित डिस्प्ले बोर्ड पर प्रदर्शित नहीं मिला। इस पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध 2,500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
नीरज वर्मा ने कहा कि जिले में धर्मकांटों एवं अन्य तौल उपकरणों की नियमित जांच आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने संचालकों से समय-समय पर विभाग से सभी तौल उपकरणों का सत्यापन कराकर ही उनका उपयोग करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना सत्यापन तौल उपकरण संचालित पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Sunil Satyawadi, Dausa
नाम: सुनील सत्यवादी
वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, पब्लिक ऐप (InShorts)
कार्यक्षेत्र: दौसा (राजस्थान)
अनुभव: साल 2006 से (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, और स्वास्थ्य
परिचय व अनुभव
सुनील सत्यवादी साल 2006 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान प्रिंट मीडिया में प्रतिष्ठित पाक्षिक पत्रिका 'तथ्य भारती', 'राजस्थान पत्रिका' और 'दैनिक भास्कर' के लिए वर्षों तक लेख (आर्टिकल्स) लिखे। इसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया में कदम रखते हुए 'सहारा समय', 'A1 टीवी' और 'ख़बर फ़ास्ट' सहित अनेक टीवी चैनलों के लिए काम किया। वर्तमान में वह अक्टूबर 2020 से वीडियो न्यूज़ प्लेटफॉर्म 'पब्लिक ऐप' के लिए दौसा जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्य कर रहे हैं।
विशेषज्ञता और कार्यशैली (Specialization & Skills)
- त्वरित रिपोर्टिंग: मजबूत शब्दकोश के कारण वे किसी भी विषय पर बिना पूर्व स्क्रिप्ट या इंट्रो के सीधे कैमरे के सामने या मंच पर रिपोर्टिंग करने में सक्षम हैं।
- लॉन्ग-फॉर्म इंटरव्यू: पिछले 5 वर्षों में उन्होंने जिला कलेक्टर सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारियों के कई विस्तृत और मोटिवेशनल इंटरव्यू लिए हैं।
- सकारात्मक पत्रकारिता: वे मुख्य रूप से राजनीतिक और प्रशासनिक विषयों पर विश्लेषणात्मक व सकारात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
स्नातक (Graduate)
