दौसा, 5 फरवरी, सुनील सत्यवादी। खाद्य विभाग के निर्देशानुसार जिले में रिक्त एवं नई सृजित उचित मूल्य दुकानों (एफपीएस) के चयन और आवंटन की प्रक्रिया के तहत तहसील स्तरीय आवंटन सलाहकार समिति की बैठक और साक्षात्कार 10 से 17 फरवरी तक होंगे।


साक्षात्कार का कार्यक्रम और स्थान

जिला रसद अधिकारी मोहन लाल देव ने बताया कि साक्षात्कार का कार्यक्रम निम्नानुसार रहेगा:

  • 10 फरवरी: गादरवाड़ा गुजरान एवं अरनिया (बांदीकुई), बड़ियाल खुर्द (बसवा) और बैजूपाड़ा ग्राम पंचायत की उचित मूल्य दुकानों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
  • 11 फरवरी: धौलखेड़ा, पाखर, जटवाड़ा (मण्डावर) और नौरंगवाड़ा, गहनौली (महवा) के लिए साक्षात्कार चलेंगे।
  • 12 फरवरी: टोरड़ा, अगावली, फर्राशपुरा, गुमानपुरा, सिकन्दरा, नांदरी, छोकरवाड़ा एवं करोड़ी (सिकराय)।
  • 13 फरवरी: सोनड़ एवं हेमल्यावाला (रामगढ़ पचवारा), लाहड़ी का बास (नांगल राजावतान) और हिंगोटिया एवं बनियाना (लवाण)।
  • 17 फरवरी: तलाव गांव, डिडवाना, राजोली, श्रीमा, लाखनपुर, देवली, किशोरपुरा एवं झांपदा (लालसोट) के साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

आवेदकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

जिला रसद अधिकारी ने बताया कि "सभी आवेदकों को निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ जिला कलक्ट्रेट स्थित जिला रसद अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होना होगा।"

यदि किसी आवेदक को डाक से सूचना प्राप्त नहीं होती है, तो भी वे इसको आधार मानकर अपने क्षेत्र की निर्धारित तिथि और स्थान पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते हैं।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि "सभी आवेदकों को व्यक्तिगत रूप से डाक द्वारा भी सूचना भेजी गई है।"

Sunil Satyawadi, Dausa

Sunil Satyawadi, Dausa

नाम: सुनील सत्यवादी

वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, पब्लिक ऐप (InShorts)

कार्यक्षेत्र: दौसा (राजस्थान)

अनुभव: साल 2006 से (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, और स्वास्थ्य

परिचय व अनुभव 

सुनील सत्यवादी साल 2006 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान प्रिंट मीडिया में प्रतिष्ठित पाक्षिक पत्रिका 'तथ्य भारती', 'राजस्थान पत्रिका' और 'दैनिक भास्कर' के लिए वर्षों तक लेख (आर्टिकल्स) लिखे। इसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया में कदम रखते हुए 'सहारा समय', 'A1 टीवी' और 'ख़बर फ़ास्ट' सहित अनेक टीवी चैनलों के लिए काम किया। वर्तमान में वह अक्टूबर 2020 से वीडियो न्यूज़ प्लेटफॉर्म 'पब्लिक ऐप' के लिए दौसा जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्य कर रहे हैं।

विशेषज्ञता और कार्यशैली (Specialization & Skills)

  • त्वरित रिपोर्टिंग: मजबूत शब्दकोश के कारण वे किसी भी विषय पर बिना पूर्व स्क्रिप्ट या इंट्रो के सीधे कैमरे के सामने या मंच पर रिपोर्टिंग करने में सक्षम हैं।
  • लॉन्ग-फॉर्म इंटरव्यू: पिछले 5 वर्षों में उन्होंने जिला कलेक्टर सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारियों के कई विस्तृत और मोटिवेशनल इंटरव्यू लिए हैं।
  • सकारात्मक पत्रकारिता: वे मुख्य रूप से राजनीतिक और प्रशासनिक विषयों पर विश्लेषणात्मक व सकारात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

स्नातक (Graduate)

Next Story