दौसा जिला मुख्यालय के जयपुर रोड पर बहु चर्चित अतिक्रमण हटाने के मामले में सोमवार को हुई दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा और तहसीलदार गजानन मीना के बीच हुई तीखी बहस के बाद मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट में तहसीलदार गजानन्द मीणा ने प्रातः काल दौसा ज़िला संवाददाता सुनील सत्यवादी को विशेष साक्षात्कार दिया।


कार्यवाही की विधिक प्रक्रिया तहसीलदार ने साक्षात्कार में स्पष्ट किया कि:
  • सोमवार को जयपुर रोड पर अतिक्रमण हटाने के प्रकरण में समुचित कार्यवाही विधि सम्मत की गई है।
  • संपूर्ण विधिक प्रक्रिया अपनाई गई है और संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं।
  • जब अतिक्रमण नहीं हटा, तो वह पुलिस जाप्ते के साथ पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करने पहुंचे।
  • यह कार्यवाही जिला कलेक्टर के निर्देशन में और एसडीएम के आदेश के अनुसार की गई है।

विधायक से हुई तीखी बहस पर स्पष्टीकरण इस अवसर पर दौसा विधायक डीसी बैरवा से हुई तीखी बहस को लेकर किए गए सवाल के जवाब में तहसीलदार गजानन मीणा ने बताया कि: "वहां किसी का विरोध नहीं था ना ही आम लोगों का विरोध था, दौसा विधायक डीसी बैरवा वहां पहुंचे तो उन्हें कार्यवाही से अवगत कराया गया। ऐसे में उन्होंने कहा कि आप आदेश दिखाओ तब मैंने कहा कि रेवेन्यू की जो भूमि होती है उसका कस्टेडियन तहसीलदार होता है, ऐसे में मैं इस जमीन का मालिक हूं और मुझे किसी के आदेश की आवश्यकता नहीं है।"
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला सम्पूर्ण मामला यह है कि सोमवार को करोड़ों रुपए की बेशकीमती इस भूमि से तहसीलदार गजानन्द मीना पुलिस जाप्ते के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। जहां कार्यवाही के दौरान पहुंचे दौसा विधायक डीसी बैरवा के साथ उनकी तीखी बहस हुई थी जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
शहर में चर्चा का विषय गौर तलब है कि कल के इस जयपुर रोड ट्रक यूनियन के समीप हुए अतिक्रमण हटाने के मामले को लेकर शहर में चर्चाओं का दौर जारी है और यह टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है।
Sunil Satyawadi, Dausa

Sunil Satyawadi, Dausa

नाम: सुनील सत्यवादी

वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, पब्लिक ऐप (InShorts)

कार्यक्षेत्र: दौसा (राजस्थान)

अनुभव: साल 2006 से (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, और स्वास्थ्य

परिचय व अनुभव 

सुनील सत्यवादी साल 2006 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान प्रिंट मीडिया में प्रतिष्ठित पाक्षिक पत्रिका 'तथ्य भारती', 'राजस्थान पत्रिका' और 'दैनिक भास्कर' के लिए वर्षों तक लेख (आर्टिकल्स) लिखे। इसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया में कदम रखते हुए 'सहारा समय', 'A1 टीवी' और 'ख़बर फ़ास्ट' सहित अनेक टीवी चैनलों के लिए काम किया। वर्तमान में वह अक्टूबर 2020 से वीडियो न्यूज़ प्लेटफॉर्म 'पब्लिक ऐप' के लिए दौसा जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्य कर रहे हैं।

विशेषज्ञता और कार्यशैली (Specialization & Skills)

  • त्वरित रिपोर्टिंग: मजबूत शब्दकोश के कारण वे किसी भी विषय पर बिना पूर्व स्क्रिप्ट या इंट्रो के सीधे कैमरे के सामने या मंच पर रिपोर्टिंग करने में सक्षम हैं।
  • लॉन्ग-फॉर्म इंटरव्यू: पिछले 5 वर्षों में उन्होंने जिला कलेक्टर सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारियों के कई विस्तृत और मोटिवेशनल इंटरव्यू लिए हैं।
  • सकारात्मक पत्रकारिता: वे मुख्य रूप से राजनीतिक और प्रशासनिक विषयों पर विश्लेषणात्मक व सकारात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

स्नातक (Graduate)

Next Story