दौसा में 28 फरवरी को आयोजित होगा मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव
अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर नियुक्ति पत्र वितरण समारोह की तैयारियों और विभागीय समन्वय की समीक्षा की।

दौसा कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए।
सुनील सत्यवादी, दौसा, 20 फरवरी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार रोजगार उत्सव का आयोजन जिला मुख्यालय पर 28 फरवरी को किया जाएगा। इस संबंध में अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा ने शुक्रवार को अपने कक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों को बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।
नियुक्ति पत्रों का वितरण और समीक्षा
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि 28 फरवरी को नवचयनित अभ्यर्थियों को समारोहपूर्वक नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के लिए नियुक्त नोडल विभाग के साथ सभी विभागों को समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए।
"28 फरवरी को नवचयनित अभ्यर्थियों को समारोहपूर्वक नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।"
उपस्थित अधिकारी और निर्देश
- अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा ने तैयारियों की समीक्षा की।
- मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के लिए नोडल विभाग के साथ सभी विभागों को समन्वय के निर्देश दिए गए।
- इस अवसर पर नगर परिषद आयुक्त कमलेश कुमार मीणा सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Sunil Satyawadi, Dausa
नाम: सुनील सत्यवादी
वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, पब्लिक ऐप (InShorts)
कार्यक्षेत्र: दौसा (राजस्थान)
अनुभव: साल 2006 से (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, और स्वास्थ्य
परिचय व अनुभव
सुनील सत्यवादी साल 2006 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान प्रिंट मीडिया में प्रतिष्ठित पाक्षिक पत्रिका 'तथ्य भारती', 'राजस्थान पत्रिका' और 'दैनिक भास्कर' के लिए वर्षों तक लेख (आर्टिकल्स) लिखे। इसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया में कदम रखते हुए 'सहारा समय', 'A1 टीवी' और 'ख़बर फ़ास्ट' सहित अनेक टीवी चैनलों के लिए काम किया। वर्तमान में वह अक्टूबर 2020 से वीडियो न्यूज़ प्लेटफॉर्म 'पब्लिक ऐप' के लिए दौसा जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्य कर रहे हैं।
विशेषज्ञता और कार्यशैली (Specialization & Skills)
- त्वरित रिपोर्टिंग: मजबूत शब्दकोश के कारण वे किसी भी विषय पर बिना पूर्व स्क्रिप्ट या इंट्रो के सीधे कैमरे के सामने या मंच पर रिपोर्टिंग करने में सक्षम हैं।
- लॉन्ग-फॉर्म इंटरव्यू: पिछले 5 वर्षों में उन्होंने जिला कलेक्टर सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारियों के कई विस्तृत और मोटिवेशनल इंटरव्यू लिए हैं।
- सकारात्मक पत्रकारिता: वे मुख्य रूप से राजनीतिक और प्रशासनिक विषयों पर विश्लेषणात्मक व सकारात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
स्नातक (Graduate)
