कामोठे में ज्वेलरी शॉप से चोरी, बोरीवली स्टेशन से पकड़ा गया आरोपी

मुंबई: पनवेल के कामोठे क्षेत्र में स्थित ज्वेलरी शॉप से चोरी करने वाले आरोपी को बोरीवली स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। घटना की जानकारी कस्तूरबा मार्ग पुलिस ने दी।
पुलिस के अनुसार, बोरीवली पूर्व के कस्तूरबा मार्ग पुलिस स्टेशन की टीम पेट्रोलिंग के दौरान बोरीवली स्टेशन के पास एक शख्स को शंकास्पद रूप से घूमते देख पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने खुद बताया कि उसने पनवेल के कामोठे में स्थित पारसनाथ ज्वेलर्स से चोरी की थी।
गिरफ्तारी और बरामदगी:
पुलिस ने आरोपी करण सिंह नाथू सिंह खरवड़, जो कि राजसमंद जिले के उपली भागल का निवासी है, से 78 तोला सोने के आभूषण, 18 छोटे हीरे और 1,39,200 रुपये नगद बरामद किए।
घटना का विवरण:
पुलिस के अनुसार, दुकान मालिक दोपहर को घर पर खाना खाने गए थे। इसी दौरान आरोपी, जिसे चार दिन पहले ही दुकान में काम के लिए रखा गया था, ने चोरी की योजना बनाई। शाम 4.15 बजे, जब दुकान मालिक लौटे, आरोपी ने दुकान की जाली को ताला मारकर चाबी लेकर फरार हो गया, जबकि दुकान का शटर खुला था।
दुकान मालिक पंकजकुमार गेहरीलाल जैन (टुकलिया) ने तुरंत स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की जानकारी बांद्रा और बोरीवली सहित अन्य पुलिस स्टेशनों को दी।
पुलिस की कार्रवाई:
शाम 6 बजे, बोरीवली स्टेशन पर पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस की नजर आरोपी करण सिंह पर पड़ी। पूछताछ में चोरी का मामला सामने आने पर कस्तूरबा मार्ग पुलिस ने नवी मुंबई क्राइम ब्रांच से पुष्टि की। आरोपी मुंबई से राजकोट होते हुए हैदराबाद भागने की फिराक में था।
पुलिस ने बताया कि डर के कारण आरोपी ने अपने मोबाइल को मानसरोवर स्टेशन पर छोड़ दिया, जिससे उसकी लोकेशन ट्रैक नहीं हो पाई। फिलहाल पुलिस मामले की तस्दीक और आगे की जांच में जुटी हुई है।

Ruturaj Ravan
यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।
