30 अक्टूबर को मुंबई के पवई में बच्चों को बंधक बनाने वाले 'रोहित आर्या' को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया। दरअसल, गुरुवार दोपहर करीब 1:45 बजे, आर्या ने ऑडिशन के बहाने 13 से 16 वर्ष की आयु के लगभग 15 से 17 बच्चों को स्टूडियो में बुलाया। कुछ ही देर बाद उसने दरवाजे बंद कर सभी को बंधक बना लिया। इसके बाद उसने सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो जारी करते हुए कहा कि उसे किसी से "सवाल पूछने हैं" और उसे पैसे की कोई जरूरत नहीं है। उसने यह भी धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं मानी गई तो वह "स्टूडियो में आग लगा देगा।"

एनकाउंटर के बाद इस मामले में नए-नए पहलु सामने आ रहे हैं। रोहित के परिवार ने हाल ही में उनकी मृत्यु पर बयान दिया। उनके मुताबिक रोहित एक सरकारी प्रोजेक्ट के लिए काम कर रहे थे और उनका कहना है कि रोहित ने उन्हें बताया था कि उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। रोहित के काम को इस्तेमाल किया गया लेकिन उसके पैसे और उसका श्रेय उसे नहीं मिला। रोहित के अनुसार, उन्होंने 2022 में "लेट्स चेंज" नामक फिल्म के आधार पर एक कॉन्सेप्ट तैयार किया और PLC स्वच्छता मॉनिटर प्रोजेक्ट चलाया।


बाद में सरकार ने उसी आइडिया को आगे बढ़ाते हुए इसे ‘मेरा स्कूल, सुंदर स्कूल’ योजना में शामिल कर लिया। रोहित का आरोप था कि पूरा काम उनसे कराया गया, लेकिन बाद में उन्हें बाहर कर दिया गया, उनका नाम हटा दिया गया और भुगतान नहीं किया गया।


इसके अलावा लोगों को चौंकाने वाला एक ट्विटर पोस्ट भी सामने आया है जिसमे रोहित आर्या एकनाथ शिंदे के साथ स्टेज पर दिखाई दे रहे हैं। रोहित के किए दावे के अनुसार, उन्हें इस ट्वीट में रोहित को "लेट्स चेंज" पहल का डायरेक्टर बताया गया है। यह ट्वीट 22 अगस्त 2023 को मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से किया गया था। उस समय एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री और दीपक केसरकर शिक्षा मंत्री थे। ट्वीट में कार्यक्रम की तस्वीर के साथ लिखा गया कि स्कूल शिक्षा विभाग की 'लेट्स चेंज' पहल के तहत 'स्वच्छता मॉनिटर अभियान' का शुभारंभ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया।



इस अभियान के जरिए नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया और छात्रों को स्वच्छता मॉनिटर नियुक्त किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये छात्र स्वच्छता के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन लाएंगे। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर, उद्योग मंत्री उदय सामंत, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव रणजीत सिंह देओल, 'लेट्स चेंज' पहल के निदेशक रोहित आर्या और स्वच्छता मॉनिटर छात्र उपस्थित थे।



Manyaa Chaudhary

Manyaa Chaudhary

यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।

Next Story