दिल्ली के ऐतिहासिक लाल क़िले के पास हुए धमाके ने देशभर में सनसनी फैला दी है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, पुलिस को एक के बाद एक ऐसे सुराग मिल रहे हैं जो इस पूरे मामले को और जटिल बना रहे हैं। शुरुआती जांच में एक हुंडई कार के मालिकाना हक की कड़ी ने इस मामले को नई दिशा दे दी है।


पुलिस ने जांच के दौरान सबसे पहले मोहम्मद सलमान नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो उस हुंडई i20 का मूल मालिक था। पूछताछ में सलमान ने बताया कि उसने यह वाहन कुछ समय पहले किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया था। इस बयान के बाद जांच टीम ने वाहन के स्वामित्व से जुड़ी जानकारी खंगालनी शुरू की और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) से संपर्क साधा।


आरटीओ के रिकॉर्ड के अनुसार, वाहन का वर्तमान मालिक पुलवामा निवासी डॉक्टर उमर मोहम्मद निकले। रिपोर्ट्स के अनुसार, धमाके में इस्तेमाल की गई कार हुंडई i10 थी, जिसे 29 अक्टूबर को एक 34 वर्षीय पुलवामा निवासी ने खरीदा था। आगे की जांच में यह जानकारी भी सामने आई कि डॉ. उमर मोहम्मद फरीदाबाद स्थित अल फalah मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के पद पर कार्यरत थे।


पुलिस सूत्रों का कहना है कि वाहन की खरीद-बिक्री और उसके इस्तेमाल से जुड़ी तमाम जानकारियों की बारीकी से जांच की जा रही है। विशेषज्ञों की एक विशेष टीम वाहन के फोरेंसिक साक्ष्यों की पड़ताल में जुटी है, जबकि दूसरी टीम धमाके के पीछे संभावित साजिश की दिशा में काम कर रही है।


घटना स्थल से मिले सुरागों के आधार पर दिल्ली पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसियाँ (NIA) मिलकर इस केस की तह तक पहुँचने की कोशिश कर रही हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने अब पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है, जबकि दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।


इस पूरे घटनाक्रम ने न केवल सुरक्षा एजेंसियों को चुनौती दी है बल्कि राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस सभी तकनीकी और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है ताकि इस रहस्यमय धमाके की सच्चाई सामने लाई जा सके।

Manyaa Chaudhary

Manyaa Chaudhary

यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।

Next Story