मजदुर को 600 मीटर तक घसीटा ; नाबालिग ने की 32 वर्षीय निर्दोष की बेरहमी से हत्या
दिल्ली के समायपुर बदली इलाके में 32 वर्षीय सुजीत मंडल की उस समय मौत हो गई जब एक नाबालिग चालक ने उन्हें कार से टक्कर मारकर करीब 600 मीटर तक घसीट दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई।

दिल्ली- समयपुर हादसा
दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी इलाके समयपुर बादली में 23 अगस्त 2025 की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजा विहार निवासी सुजीत मंडल के रूप में हुई है, जो बदली इंडस्ट्रियल एरिया की एम-2, फेज-1 स्थित एक पीवीसी पाइप फैक्ट्री में काम करते थे। शाम करीब 7 बजे फैक्ट्री से घर लौटते समय एक लाल रंग की कार ने उन्हें टक्कर मार दी और उसके बाद करीब 600 मीटर तक उन्हें घसीटते हुए ले गई। यह पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
फुटेज में दिखा कि टक्कर लगने के बाद सुजीत मंडल वाहन के नीचे फंस गए थे, लेकिन चालक ने रुकने के बजाय गाड़ी आगे बढ़ा दी। कुछ दूरी बाद कार ने उन्हें एनडीपीएल ऑफिस, गेट नंबर 5 के पास छोड़ दिया और मौके से फरार हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जब तक मदद पहुंची, मंडल की हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। उन्हें बुुराड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके कपड़े फटे हुए थे और शरीर पर गहरी चोटों के निशान मिले।
VIDEO | Delhi: A man died after a car driven by a minor hit and dragged him for some distance in northwest Delhi's Samaypur Badli area. CCTV visuals of the incident, which took place on Saturday (August 23).#DelhiNews
— Press Trust of India (@PTI_News) August 27, 2025
(Visuals discretion advised)
(Source: Third Party) pic.twitter.com/dyWHH4A5p6
पुलिस ने घटना के तुरंत बाद जांच शुरू की और महज छह घंटे के भीतर आरोपी तक पहुंच गई। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से पता चला कि कार चलाने वाला एक नाबालिग था, जो रोहिणी का निवासी है। समयपुर बादली थाना पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita) की धारा 105 के तहत गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उपायुक्त हरेश्वर ने बताया कि आरोपी को इस बात का एहसास था कि कोई व्यक्ति वाहन के नीचे फंसा है, फिर भी उसने गाड़ी आगे बढ़ाई। यह लापरवाही नहीं बल्कि गंभीर आपराधिक कृत्य है।
जांच में यह भी सामने आया कि कार आरोपी के पिता के नाम पर पंजीकृत थी और उसे चलाने की अनुमति नाबालिग को नहीं थी। मृतक के साले जीतेश ने बताया कि सुजीत परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे और कुछ ही महीनों पहले उन्होंने अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ राजा विहार में नया मकान किराए पर लिया था। हादसे के बाद इलाके में शोक और आक्रोश दोनों का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इंडस्ट्रियल एरिया में शाम के समय ट्रैफिक नियंत्रण और पुलिस गश्त बेहद कमजोर रहती है।
- Delhi crime newssamaypur badli incidentminor kills a labourred car accident delhisamaypur accidentsamaypur crime delhi32 year old diesminor boy killed a man in delhi's samaypurdelhi crime ratecrime newssamaypur badli news updateDelhi News samaypurSujeet Mandal murderPratahkal NewsPratahkal DailyIndiaNew DelhiDelhiसमयपुर बादलीसुजीत मंडलBharatiya Nyaya Sanhitaभारतीय न्याय संहिता

Manyaa Chaudhary
यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।
