गुरुकुल में बर्बरता की सीमा हुई पार ; ब्रह्मचारियों ने की तीन बेज़ुबानों की हत्या...
राजपुर के गुरुकुल क्षेत्र के कुछ लोगों ने बड़ी बेरहमी से 3 बेज़ुबान पशुओं की हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने खबर की पता चलने के तुरंत बाद सख्त कदम उठाया। पशु संरक्षण संगठनों ने इस मामले की जवाबदारी मांगी है।

डॉग रिफरेन्स इमेज
राजपुर क्षेत्र के गुरुकुल परिसर में आवारा कुत्तों के साथ बर्बरता की एक शर्मनाक घटना सामने आई है। कुत्ते न केवल लोगों के विश्वासी साथी होते हैं बल्कि वे अकेलेपन और मानसिक तनाव को कम करने में भी मददगार होते हैं। ये जबर्दस्त भावनात्मक बंधन रखते हैं और मानव जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। मानवों की भावनाओं को समझने और प्रतिक्रिया देने में कुत्ते माहिर होते हैं, इसलिए इनके प्रति यह अमानवीय कृत्य और भी अधिक ह्रदय विदारक है। गुरुवार दोपहर को हुए इस दुखद हादसे में तीन आवारा कुत्तों को गुरुकुल परिसर में गले में रस्सी डालकर बेरहमी से मारा गया।

Manyaa Chaudhary
यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।
