आसाराम को सालों के बाद मिली अंतरिम जमानत ; आखिर हाईकोर्ट का मक़सद क्या है ?
राजस्थान हाईकोर्ट ने उम्रकैद भोग रहे आसाराम की नियमित जमानत याचिका मंजूर कर दी है। कोर्ट ने उन्हें इलाज के लिए छह महीने की अंतरिम जमानत दी है। फिलहाल उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

आसाराम बापू
1 सितंबर 2013 को जोधपुर पुलिस ने आसाराम को यौन उत्पीड़न के मामले में इंदौर से गिरफ्तार किया था। आसाराम की गिरफ्तारी पर देशभर में उसके समर्थकों ने भारी बवाल मचाया था। गिरफ्तारी के 5 साल बाद तक इस केस में लंबी सुनवाई चली। उसके बाद आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। लेकिन आसाराम के समर्थक, जोधपुर सेंट्रल जेल के बहार जमावड़ा लगाकर प्रदर्शन करते रहते थे।
यौन उत्पीड़न के मामले में आसाराम को 2018 में उम्र भर जेल की सजा सुनाई गई थी। पीड़िता का आरोप था कि 15 अगस्त 2013 की रात आसराम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के बाद 20 अगस्त को आसाराम के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को हाल ही में राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने इलाज के लिए आसाराम की नियमित जमानत याचिका मंजूर कर ली है।
29 अक्टूबर को हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें 6 महीने की अंतरिम जमानत दे दी है। फिलहाल आसाराम का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वह काफी समय से नियमित जमानत पाने की कोशिश कर रहे थे। आसाराम की सेहत को देखते हुए उसकी तरफ से नियमित जमानत के लिए आवेदन किया गया था। इससे पहले उसे इलाज के लिए सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान हाईकोर्ट और गुजरात हाईकोर्ट से विशेष अंतरिम जमानत मिल चुकी है। इलाज के लिए आसाराम को कई बार कुछ समय के लिए सशर्त अंतरिम जमानत मिली थी, लेकिन नियमित जमानत कभी नहीं मिली। उनकी सेहत अक्सर खराब रहती है।
आसाराम कई सालों से नियमित जमानत पाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन हर बार उसकी याचिका अलग-अलग कारणों से खारिज हो जाती रही। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा की डिवीजन बेंच में आसाराम के केस की सुनवाई बुधवार को राजस्थान हाईकोर्ट में हुई।

Manyaa Chaudhary
यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।
