प्रेम विवाद में गंभीर रूप से घायल हुआ युवक ; गांव में भय का माहौल
सिद्धार्थनगर के बर्नवार गांव में प्रेम विवाद के कारण युवक रोहित पांडेय को पीट-पीटकर आग के हवाले किया गया। गंभीर रूप से घायल रोहित का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, इलाके में तनाव और पुलिस सतर्क है।

सिद्धार्थनगर समाचार
सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा थाना क्षेत्र से सामने आई यह वीभत्स वारदात पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल चुकी है। बर्नवार गांव के युवक कृष्णदेव उर्फ रोहित पांडेय को उसकी प्रेमिका के परिजनों ने पकड़कर बेरहमी से पीटा और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे रोहित का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार वह करीब 70 फीसदी तक जल गया है और उसकी जान बचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Manyaa Chaudhary
यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।
