सिडनी में बाप-बेटे का खौफनाक खेल; पिता की एनकाउंटर, बेटा गिरफ्तार!
सिडनी में बाप-बेटे ने मिलकर हनुक्का उत्सव के दौरान मास शूटिंग हमला किया, जिसमें 15 लोगों की मौत और 40 से अधिक घायल हुए। पुलिस ने पिता की मौके पर मौत और बेटे की गिरफ्तारी की पुष्टि की। यह हमला आतंकवादी कार्रवाई के रूप में दर्ज किया गया है और सिडनी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Sydney mass shooting 2025
Sydney mass shooting 2025 : ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में रविवार को हुए भयावह मास शूटिंग हमले ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया। न्यू साउथ वेल्स पुलिस के अनुसार इस हमले में 15 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग घायल हुए। हमले के दौरान एक हमलावर की मौत भी हुई। पुलिस ने पुष्टि की कि इस भयानक घटना के पीछे 50 वर्षीय पिता और उसके 24 वर्षीय बेटे का हाथ था, जिन्होंने मिलकर यह साजिश रची।
हमले का समय भी अत्यंत संवेदनशील था, क्योंकि यह यहूदी समुदाय के हनुक्का उत्सव के दौरान हुआ। पुलिस के मुताबिक, इस गोलीबारी को आधिकारिक रूप से आतंकवादी हमला घोषित किया गया है। न्यू साउथ वेल्स पुलिस आयुक्त माल लैन्यन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस हमले में कोई अन्य व्यक्ति शामिल नहीं था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पिता को घटनास्थल पर ही पुलिस ने गोली मारकर neutralize किया, जबकि उसका बेटा गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया और अब पुलिस की निगरानी में है।
हमले की जांच में यह सामने आया है कि बाप-बेटे का पाकिस्तान से कनेक्शन था। अमेरिकी खुफिया सूत्रों के अनुसार, 24 वर्षीय बेटे की पहचान नवीद अकरम के रूप में हुई है, जो पाकिस्तानी सेना के रिटायर जनरल सादिक अकरम का पुत्र है। नवीद कुछ महीने पहले आईएसआईएस में शामिल हुआ था और इसके लिए उसके पिता ने व्यवस्थाएं की थीं। उनका परिवार वर्तमान में इस्लामाबाद में रह रहा है।
***IMPORTANT INFORMATION***
— NSW Police Force (@nswpolice) December 14, 2025
Police can confirm 16 people have died and 40 people remain in hospital following yesterday's shooting at Bondi.
More information will be made available soon.
सुरक्षा जांच में यह भी पता चला कि घटनास्थल के पास दो सक्रिय विस्फोटक उपकरण (IED) पाए गए थे, जिन्हें पुलिस ने सुरक्षित रूप से निष्क्रिय किया। मृत 50 वर्षीय व्यक्ति के पास वैध हथियार लाइसेंस था और उसके नाम पर छह फायरआर्म्स रजिस्टर्ड थीं। माना जा रहा है कि इसी हथियारों का इस्तेमाल बॉन्डी बीच पर किए गए अपराधों में हुआ। पुलिस आयुक्त ने कहा कि आने वाले दिनों में पूजा स्थलों और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जाएगी।
इस हमले ने सिडनी और पूरे ऑस्ट्रेलिया में सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी नीतियों को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। यह घटना न केवल शोक और भय का कारण बनी, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद और संगठित हिंसा की चुनौतियों को भी उजागर करती है।
- Sydney mey bape-bete ka mass shootingSydney mass shooting 2025sydney hanukkah attack 2025Sydney terrorist attackNaviid Akram shootingSydney bape bete terrorist attacksydney shooting newsAustralia mass shooting incidentSydney father son attacksydney 15 death shootingsydney shooting with IEDsydney gun violence newsSydney police press conferenceNSW police mass shootingsydney attack Pakistan connectionsydney public safety measuressydney hanukkah festival shootingPratahkal DailyPratahkal NewsIndia

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
