राजस्थान के सरकारी स्कूलों की बदहाली पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे की मांग तेज
मनोज दुबे ने राजस्थान के सरकारी स्कूलों की बदहाली, जर्जर भवन और शिक्षा व्यवस्था को लेकर मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे की मांग की।

तस्वीर में कांग्रेस नेता मनोज दुबे नजर आ रहे हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज दुबे ने राजस्थान में सरकारी स्कूलों की बदहाली के लिए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके इस्तीफे और बर्खास्तगी की मांग की है। उन्होंने राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला।
मनोज दुबे ने कहा कि जयपुर स्थित रामपुर कंवरपुरा के प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण करने जा रहे सीजेपी के लोगों पर राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इशारे पर हुआ जानलेवा हमला घोर निंदनीय और बेहद शर्मनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान की भ्रष्ट शिक्षा व्यवस्था, जर्जर स्कूल, शिक्षकों की कमी और बदहाल शैक्षणिक व्यवस्थाएं शिक्षा मंत्री की घोर विफलताओं को दर्शाती हैं और प्रदेश में शिक्षा को बर्बाद कर रही हैं।
मनोज दुबे ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है और शिक्षा मंत्री की नीतियां शिक्षा एवं छात्रों दोनों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षा मंत्री का पद पर बने रहना प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। झालावाड़ की दर्दनाक घटना के बाद भी न तो शिक्षा व्यवस्था में कोई सुधार हुआ और न ही शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का इस्तीफा हुआ।
उन्होंने कहा कि राजस्थान के जयपुर में भैंस के तबेले में सरकारी स्कूल चल रहा है। राजस्थान की बदहाल शिक्षा व्यवस्था में सरकारी स्कूलों के हालात बेहद खराब हैं। सरकारी स्कूल में भूसा भरा हुआ है और टीन शेड टूटे पड़े हैं, जो बच्चों के ऊपर हवा के झोंके में कभी भी गिर सकते हैं।
मनोज दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार ने राजस्थान के सरकारी स्कूलों की हालत बद से बदतर करके रख दी है। प्रदेश के अधिकांश सरकारी स्कूल जर्जर हालत में हैं। ऐसे खतरनाक हालात में अपनी जान जोखिम में डालकर बच्चे पढ़ेंगे कैसे, यह गंभीर सवाल है।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
