मुंबई के विरार उपसंघ में जैन दिवाकरीय, श्रमण संघीय उपप्रवर्तक एवं संस्कार मंच प्रणेता सिद्धार्थ मुनि महाराज, नव दीक्षित रक्षित मुनि म.सा. आदि ठाणा-2 तथा साध्वी डॉ. सौम्या श्री म.सा. आदि ठाणा-3 का चातुर्मास प्रवेश आगामी रविवार, 19 जुलाई को पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न होगा। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम के अंतर्गत एमएमके स्थानक से मेवाड़ भवन, विरार पश्चिम तक एक विशाल अहिंसा रैली निकाली जाएगी, जिसके पश्चात धर्मसभा और मंगल प्रवेश समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।


श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, मेवाड़ उपसंघ विरार के अध्यक्ष राजेश आर. मादरेचा, महामंत्री कन्हैयालाल पोखरना और कोषाध्यक्ष सुंदरलाल इंटोदिया के मार्गदर्शन में पूरा संघ सक्रिय है। साथ ही महिला मंडल की अध्यक्ष अंजु बडालमिया, महामंत्री नीलम बडालमिया व कोषाध्यक्ष लक्ष्मी पीपाड़ा, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष राहुल बागरेचा, महामंत्री भरत सिसोदिया व कोषाध्यक्ष पंकज सांखला तथा विरार कन्या मंडल की अध्यक्ष वंशिका कोठारी, महामंत्री सुहानी रांका व कोषाध्यक्ष प्रिंजल मादरेचा सहित सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस गौरवमयी समारोह की तैयारियों में पूरी निष्ठा के साथ जुटे हुए हैं।

Next Story