मुंबई।

मेवाड़ विलेज प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आगामी अप्रैल माह में भव्य आयोजन होने जा रहा है, जिसे लेकर खिलाड़ियों और आयोजकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दो दिवसीय इस प्रतिष्ठित क्रिकेट आयोजन का समापन समारोह 5 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा, जिसमें मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उनकी उपस्थिति से यह आयोजन न केवल खेल भावना को नई ऊंचाई देगा, बल्कि परंपरा और संस्कृति की गरिमा से भी अभिसिंचित होगा।

आयोजन से पूर्व आयोजन समिति के प्रतिनिधियों ने उदयपुर स्थित राजमहल पहुंचकर मेवाड़ की परंपरा के अनुरूप सम्मानपूर्वक आमंत्रण पत्र सौंपा। समिति की ओर से प्रवीण संघवी, प्रवीण मेहता, हितेश वदामा, अनिल पामेचा, राहुल पगारिया, विकास कागरेचा एवं प्रिंस मादरेचा ने व्यक्तिगत रूप से यह आमंत्रण दिया। मेवाड़ राजपरिवार की ओर से समापन समारोह में उपस्थित रहने की आधिकारिक सहमति प्रदान की गई, जिससे आयोजन की प्रतिष्ठा और अधिक बढ़ गई है।

आयोजन समिति के अनुसार लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की उपस्थिति खिलाड़ियों के मनोबल को सशक्त करेगी और आयोजकों के लिए भी यह एक प्रेरणादायी अवसर होगा। क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन को लेकर पहले से ही तैयारियां तेज कर दी गई हैं और इसे यादगार बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

समिति ने विश्वास जताया है कि मेवाड़ विलेज प्रीमियर लीग का यह समापन समारोह खेल, संस्कृति और परंपरा के संगम के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाएगा। इस संबंध में जानकारी समिति सदस्य हर्षद मेहता ने साझा की, जिन्होंने इसे आयोजन के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। यह जानकारी हर्षद मेहता ने दी है

Updated On
मनीष पालीवाल

मनीष पालीवाल

मनिष पालीवाल, मुंबई स्थित अनुभवी पत्रकार हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय खबरों की रिपोर्टिंग में माहिर हैं। अपनी गहन जांच और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाने वाले मनिष हमेशा ताजा और विश्वसनीय समाचार पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं। उनके लेखों में निष्पक्षता, तथ्यपरक विश्लेषण और स्थानीय घटनाओं की गहराई दिखाई देती है, जिससे पाठकों को समाचार का पूरा परिप्रेक्ष्य समझ में आता है। प्रात:काल में, मनिष पालीवाल की रिपोर्टिंग ने पाठकों के बीच विश्वास और लोकप्रियता दोनों ही अर्जित की है। मुलरुप से पालीवाल मेवाड़ नाथद्वारा क्षेत्र के केसुली गांव के निवासी है। यह दै.प्रात:काल के साथ 2003 से कार्यरत है।


Next Story