मुंबई। श्री जैन श्वेतांबर संघ झालों की मंदार द्वारा आयोजित एक दिवसीय 38वां स्नेह सम्मेलन परोल फाटा, वज्रेश्वरी रोड, विरार में अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन का आयोजन संघ के अध्यक्ष खुबिलाल बी. संघवी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें समाज के वरिष्ठजन, युवा, महिलाएं, विद्यार्थी एवं तपस्वी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान श्री वासुपूज्य स्वामी मंदिरजी, झालों की मंदार के वार्षिक चढ़ावे संपन्न हुए, जिससे धार्मिक भावनाओं को विशेष बल मिला। इस अवसर पर मेवाड़ मु.पु. ट्रस्ट मुंबई के अध्यक्ष रमेश कुमार पामेचा एवं उनके परिवार को उनके निरंतर सामाजिक और धार्मिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मानसी पामेचा कोठारी ने अपनी भक्ति प्रस्तुति से पूरे वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। साथ ही विद्यार्थियों एवं तपस्वियों का विधिवत सम्मान कर समाज में शिक्षा और तपस्या के महत्व को रेखांकित किया गया। सम्मेलन में यह भी घोषणा की गई कि अगला स्नेह सम्मेलन गांव में आयोजित किया जाएगा।




इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में संरक्षक रमेश बी. पामेचा, देवीलाल सी. पामेचा, गणेशलाल यू. पामेचा, शांतिलाल डी. पामेचा, बसंतीलाल सी. पामेचा, शांतिलाल वी. पामेचा, देवीलाल बी. पटवारी और सुरेश एस. संघवी का विशेष योगदान रहा। उपाध्यक्ष अशोक डी. पामेचा एवं रमेश वी. पामेचा, महामंत्री हसमुख सी. पामेचा, मंत्री गोपीलाल वी. पामेचा और मुकेश बी. पामेचा, कोषाध्यक्ष चंदू बी. संघवी, नितेश एस. पामेचा, संगठन मंत्री सुरेश के. पामेचा तथा प्रचार मंत्री प्रकाश क. पामेचा ने आयोजन की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया।

कार्यकारिणी सदस्यों में भरत जी संघवी, राजू बी. संघवी, लक्ष्मीलाल सी. मेहता, गणेश एस. संघवी, सोहन बी. पामेचा, राजू सी. पामेचा, नरेश पी. संघवी, नरेश एच. संघवी, ललित जी. मेहता, पारस बी. पामेचा, विक्की एफ. पामेचा, इंदर प. संघवी, भेरूलाल संघवी, मोहन संघवी, गणेशलाल मेहता, गेहरीलाल संघवी, हेमराज संघवी, मोहन पामेचा, सुरेश पामेचा, राकेश पामेचा, लक्ष्मीलाल मेहता, ललित संघवी, बाबूलालजी मेहता, शांति पामेचा, बंसी पामेचा, भरत पामेचा, लक्ष्मीलाल संघवी, भेरू पामेचा, बाबूलालजी संघवी, जयंती पामेचा, मन्नालाल मेहता, मांगीलाल मेहता, मांगीलाल पामेचा, शोभालाल पामेचा और हुक्मीचंद महेंद्र सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त श्री मंदार नवयुवक मंडल के अध्यक्ष मुकेश पामेचा, संरक्षक अनिल पामेचा, महामंत्री विमल संघवी सहित समाज के अनेक गणमान्य जनों ने सम्मेलन की गरिमा बढ़ाई। आयोजन से संबंधित जानकारी कोषाध्यक्ष जिगर पामेचा द्वारा साझा की गई। यह सम्मेलन न केवल सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि भावी पीढ़ी को समाज से जोड़ने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

Updated On
मनीष पालीवाल

मनीष पालीवाल

मनिष पालीवाल, मुंबई स्थित अनुभवी पत्रकार हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय खबरों की रिपोर्टिंग में माहिर हैं। अपनी गहन जांच और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाने वाले मनिष हमेशा ताजा और विश्वसनीय समाचार पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं। उनके लेखों में निष्पक्षता, तथ्यपरक विश्लेषण और स्थानीय घटनाओं की गहराई दिखाई देती है, जिससे पाठकों को समाचार का पूरा परिप्रेक्ष्य समझ में आता है। प्रात:काल में, मनिष पालीवाल की रिपोर्टिंग ने पाठकों के बीच विश्वास और लोकप्रियता दोनों ही अर्जित की है। मुलरुप से पालीवाल मेवाड़ नाथद्वारा क्षेत्र के केसुली गांव के निवासी है। यह दै.प्रात:काल के साथ 2003 से कार्यरत है।


Next Story