मुंबई के मालाड पश्चिम स्थित डीजी खैतान स्कूल ऑडिटोरियम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सीकर नागरिक परिषद द्वारा होली स्नेह सम्मेलन का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने ट्रस्टी व अध्यक्ष के सी जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके साथ ही आयोजन की विधिवत शुरुआत हुई जिसमें समाज के सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

गीत-संगीत और मनोरंजन का संगम

दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात त्रिलोक सिरसलेवाला के निर्देशन में गीत संगीत का रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया। खचाखच भरे ऑडिटोरियम में उपस्थित सदस्यों के मनोरंजन के लिए हाऊजी गेम और लक्की ड्रा कुपन की व्यवस्था की गई थी। हाऊजी गेम और लक्की ड्रा कुपन द्वारा इनाम में विजेताओं ने चांदी के सिक्के जीते।





सामाजिक कार्यों का विवरण और आभार

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष के सी जैन ने "आये हुए सभी सदस्यों का आभार जताया और संस्था द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों के बारे मे जानकारी दी।" इस गरिमामयी अवसर पर संस्था के ट्रस्टी व सचिव राजेंद्र होलानी, कमल सोमानी, श्यामसुन्दर सोमानी, मनमोहन मिश्रा, नरोत्तम शर्मा व कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का सहयोग सराहनीय रहा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story