मुंबई/राजस्थान। श्री अंबेश सौभाग्य मेवाड़ चैरिटेबल ट्रस्ट, मुंबई के पदाधिकारियों की एक प्रतिनिधि मंडल ने श्रद्धा और भक्ति के साथ अपनी 'गुरू दर्शन यात्रा' सफलतापूर्वक संपन्न की। ट्रस्ट के अध्यक्ष इंदरमल वडाला, महामंत्री विजय कोठारी और कोषाध्यक्ष नरेंद्र नवलखा के नेतृत्व में संपन्न हुई इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त करना और संस्था की परंपराओं को सुदृढ़ करना था।

यात्रा के दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारी राजस्थान स्थित पावन धाम पहुँचे, जहाँ उन्होंने युवाचार्य महेंद्रऋषि, मेवाड़ उप प्रवर्तक कोमल मुनी और उपप्रवर्तिणी विजय प्रभा आदि ठाणा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। संतों के सानिध्य में पदाधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए और जन-कल्याण के कार्यों के लिए मार्गदर्शन लिया। अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा की अगली कड़ियों में ट्रस्टीगण कड़िया दीक्षा स्थल, मदन पथिक धाम (घोड़ाघाटी) तथा मानजी सेवा संस्थान, नाथद्वारा जैसी महत्वपूर्ण धार्मिक और ऐतिहासिक जगहों पर पहुँचे, जहाँ उन्होंने इन स्थलों की गरिमा को नमन किया।

इस महत्वपूर्ण यात्रा में ट्रस्ट के शांतिलाल राठौड़, विनोद वडाला, चतरलाल लोढ़ा, रोशन वडाला, प्रकाश खोखावत, रमेश काग्रेचा, मनोहर चोरड़िया, दिनेश राजावत, अशोक बोहरा, पंकज चंडालिया, भगवती पोखरना, सुंदरलाल लोढ़ा, संपतलाल डागलिया, प्रकाश कच्छारा, लक्ष्मीलाल वडालमिया, सुंदरलाल सांखला, गणेश मेहता, मांगीलाल लोढ़ा, ख्याली वडाला, रवि सियाल, दिनेश कोठारी, महेंद्र बोहरा, मुकेश सिंघवी, रमेश कुकड़ा, विनोद चपलोत, हिम्मत इतोदिया, जीतमल वागरेचा, दिनेश सिंघवी, चौथमल सांखला, रोशन पगारिया, शौकीन पामेचा, दिनेश वडालमिया, नवलसिंह सुराणा, हिम्मत कंठालिया, सुरेश सिंघवी और श्याम सिंघवी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह यात्रा ट्रस्ट के सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य को बढ़ाने के साथ ही उन्हें सेवा और समर्पण के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित कर गई।

मनीष पालीवाल

मनीष पालीवाल

मनिष पालीवाल, मुंबई स्थित अनुभवी पत्रकार हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय खबरों की रिपोर्टिंग में माहिर हैं। अपनी गहन जांच और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाने वाले मनिष हमेशा ताजा और विश्वसनीय समाचार पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं। उनके लेखों में निष्पक्षता, तथ्यपरक विश्लेषण और स्थानीय घटनाओं की गहराई दिखाई देती है, जिससे पाठकों को समाचार का पूरा परिप्रेक्ष्य समझ में आता है। प्रात:काल में, मनिष पालीवाल की रिपोर्टिंग ने पाठकों के बीच विश्वास और लोकप्रियता दोनों ही अर्जित की है। मुलरुप से पालीवाल मेवाड़ नाथद्वारा क्षेत्र के केसुली गांव के निवासी है। यह दै.प्रात:काल के साथ 2003 से कार्यरत है।


Next Story