रमेश पामेचा बने मेवाड़ जैन श्वेतांबर ट्रस्ट के नए अध्यक्ष, अशोक बाफना को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी!
मुंबई में श्री मेवाड़ जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक ट्रस्ट (संघ) की बैठक में रमेश पामेचा अध्यक्ष और अशोक बाफना वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए।

तस्वीर में (बाएं से दाएं) श्री मेवाड़ जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक ट्रस्ट मुंबई के नवनियुक्त अध्यक्ष रमेश पामेचा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक बाफना नजर आ रहे हैं।
मुंबई में श्री मेवाड़ जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक ट्रस्ट (संघ) की आयोजित बैठक में आगामी कार्यकाल के लिए सर्वसम्मति से रमेश पामेचा को अध्यक्ष तथा अशोक बाफना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध मनोनीत किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने दोनों नवमनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और समाजहित में उनके नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया।
नवनियुक्त अध्यक्ष रमेश पामेचा ने कहा कि मेवाड़ केसरी भवन केवल एक भवन नहीं, बल्कि समाज की एकता, सेवा और संस्कारों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय मोहन पामेचा की दूरदर्शी परिकल्पना तथा सभी सम्मानित ट्रस्टियों के अथक परिश्रम, समर्पण और मजबूत संकल्प के कारण आज यह संस्थान समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना है।
रमेश पामेचा ने कहा कि सभी के सहयोग से मेवाड़ केसरी भवन की गतिविधियों को और अधिक विस्तार दिया जाएगा तथा समाज के हित में नए सेवा, धार्मिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक कार्यों को गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने समाज के विकास और संगठन की सक्रिय भूमिका को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक बाफना ने कहा कि समाज द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जवाबदेही भी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि ट्रस्ट की पूरी टीम मिलकर समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेगी तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी।
बैठक के दौरान ट्रस्ट की विभिन्न गतिविधियों, आगामी योजनाओं एवं समाजहित से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने संगठन की एकता बनाए रखते हुए मेवाड़ केसरी भवन को समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में ट्रस्ट के पदाधिकारी, ट्रस्टीगण एवं समाज के अनेक वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

मनीष पालीवाल
मनिष पालीवाल, मुंबई स्थित अनुभवी पत्रकार हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय खबरों की रिपोर्टिंग में माहिर हैं। अपनी गहन जांच और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाने वाले मनिष हमेशा ताजा और विश्वसनीय समाचार पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं। उनके लेखों में निष्पक्षता, तथ्यपरक विश्लेषण और स्थानीय घटनाओं की गहराई दिखाई देती है, जिससे पाठकों को समाचार का पूरा परिप्रेक्ष्य समझ में आता है। प्रात:काल में, मनिष पालीवाल की रिपोर्टिंग ने पाठकों के बीच विश्वास और लोकप्रियता दोनों ही अर्जित की है। मुलरुप से पालीवाल मेवाड़ नाथद्वारा क्षेत्र के केसुली गांव के निवासी है। यह दै.प्रात:काल के साथ 2003 से कार्यरत है।
