राजसमंद: मचींद गांव में श्री आदीनाथ जैन भोजनशाला का होगा उद्घाटन
राजसमंद जिले के मचींद गांव में नव-निर्मित श्री आदीनाथ जैन भोजनशाला के उद्घाटन की तैयारियों के लिए मुंबई में समाज की विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

मुंबई के मेवाड़ भवन में श्री आदीनाथ जैन भोजनशाला के उद्घाटन समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में उपस्थित समाज के सदस्य और पदाधिकारी।
मुंबई। राजसमंद जिले के मचींद गांव में नव-निर्मित श्री आदीनाथ जैन भोजनशाला के आगामी उद्घाटन समारोह को लेकर मुंबई स्थित गोरेगांव के मेवाड़ भवन में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 20, 21 और 22 जुलाई को प्रस्तावित उद्घाटन समारोह की रूपरेखा पर गहन चर्चा की गई और विभिन्न समितियों का गठन कर उन्हें आवश्यक दायित्व सौंपे गए। ओसवाल जैन समाज मचींद के मंत्री महावीर चपलोत ने बताया कि समाज के सदस्यों के सहयोग एवं भामाशाहों के उदार योगदान से निर्मित यह भोजनशाला श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का केंद्र बनेगी। इस गरिमामयी समारोह में समाजबंधुओं और ग्रामवासियों की व्यापक उपस्थिति सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
बैठक के दौरान समारोह की व्यवस्थाओं, अतिथि सत्कार, आवास, भोजन, स्वागत, परिवहन तथा धार्मिक कार्यक्रमों के प्रबंधन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने आयोजन को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया। सकल जैन संघ के अध्यक्ष भवरलाल सांखला, भोजनशाला के अध्यक्ष शांतीलाल कोटीफोडा, मंत्री महावीर चपलोत और कोषाध्यक्ष अशोक वाघरेचा ने आयोजन को यादगार बनाने के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव साझा किए। समाजजनों ने भवन निर्माण में सहयोग देने वाले दानदाताओं के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए इसे भविष्य के लिए धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बताया। इस अवसर पर भोजनशाला के सूत्रधार शंकरलाल सांखला के विशेष योगदान को विशेष रूप से स्मरण किया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कस्तुरचंद, बसंतीलाल, भेरुलाल, भावेश, मुकेश, प्रकाश, भेरू, दिलीप सिसोदिया, किसन, लक्ष्मण, मुकेश, मोतीलाल, भेरू, रूपेश, विनोद, शांतीलाल, मोतीलाल, दीपचंद, भुरालाल, प्रकाश, निर्मल सांखला, नैनचंद, केसरीमल, विजयप्रकाश, जयंती, मोहन, पवन चपलोत, मेघराज, खुबिलाल, सोहनलाल, देवीलाल, जितमल, रतनलाल, भरत, अनिल, पवन, हिमतमल, विमल, नरेश, हंसमुख, रंगलाल, कांतिलाल, भेरुलाल पालरेचा, भेरुलाल गोपीलाल, भूपेंद्र, गेरुलाल, बसंतीलाल चोहान, महेंद्र, खुबिलाल, रिंकेश वडाला, रुपलाल, संपत, विनोद, दिनेश मांडोत, राकेश खिमेसरा, पन्नालाल, देवीलाल कोटीफोडा, हिम्मतमल, किसन गोटी और राजेश कोठारी सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से तैयारी में जुटे हैं। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी जितमल वागरेचा द्वारा प्रदान की गई। यह भवन आने वाले समय में समाज के लिए एक महत्वपूर्ण सामाजिक धरोहर साबित होगा।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
