राजसमंद जिले के मचींद गांव में नवनिर्मित श्री आदीनाथ जैन भोजनशाला के उद्घाटन समारोह की तैयारियों को लेकर मुंबई के जवेरी बाजार में ओसवाल जैन समाज मचींद की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 20, 21 एवं 22 जुलाई को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय उद्घाटन समारोह की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता भोजनशाला के अध्यक्ष शांतिलाल कोठीफोड़ा ने की। इस अवसर पर उद्घाटन समारोह की आमंत्रण पत्रिका का विधिवत विमोचन किया गया। संघ के मंत्री महावीर चपलोत एवं कोषाध्यक्ष अशोक वागरेचा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि आगामी सप्ताह से बड़ी संख्या में प्रवासी बंधुओं का मचींद पहुंचना प्रारंभ हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि श्री आदीनाथ जैन भोजनशाला के उद्घाटन समारोह को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह का माहौल है तथा आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। तीन दिवसीय समारोह के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक में विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

आमंत्रण पत्रिका विमोचन कार्यक्रम में मेघराज पालरेचा, मांगीलाल शिशोदिया, मुकेश वडाला, विनोद सांखला, नरेश पालरेचा, दिलीप शिशोदिया एवं सुनिल वडाला सहित समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी संघ के जीतमल वागरेचा ने दी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story