नवी मुंबई: माहेश्वरी भवन वाशी में नंद उत्सव और भजन संध्या आयोजित
भक्ति संगीत के बीच समाजबंधुओं ने लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना की, गीता रानी समेत कई कलाकारों ने प्रस्तुत किए भावपूर्ण भजन।

नवी मुंबई के माहेश्वरी भवन में आयोजित नंद उत्सव कार्यक्रम में भजनों पर नृत्य करते लोग।
मुंबई। माहेश्वरी प्रगति मंडल, नवी मुंबई के तत्वावधान में माहेश्वरी भवन, वाशी में नन्द उत्सव एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। भक्ति, संगीत, आनंद और सामाजिक एकजुटता के इस आयोजन में 125 से अधिक समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायिका गीता रानी, डॉ. जयशंकर खांडेकर एवं राहुल जाधव ने भावपूर्ण भजन प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया। उपस्थित श्रद्धालु भजनों पर भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए।
नन्द उत्सव का मुख्य आकर्षण झूले में विराजमान लड्डू गोपाल जी रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और भक्ति भाव से नन्द उत्सव मनाया। आयोजन में समाजबंधुओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम की गरिमा और भव्यता बढ़ाई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बसंती मालानी, कुंतल लड्ढा, कैलाश मुंधड़ा, शिल्पा सारडा एवं योगेश बिरला का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन सपना बिरला ने किया। वाशी में आयोजित यह नन्द उत्सव भक्ति, संगीत और सामाजिक एकजुटता के संगम के रूप में संपन्न हुआ।

मनीष पालीवाल
मनिष पालीवाल, मुंबई स्थित अनुभवी पत्रकार हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय खबरों की रिपोर्टिंग में माहिर हैं। अपनी गहन जांच और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाने वाले मनिष हमेशा ताजा और विश्वसनीय समाचार पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं। उनके लेखों में निष्पक्षता, तथ्यपरक विश्लेषण और स्थानीय घटनाओं की गहराई दिखाई देती है, जिससे पाठकों को समाचार का पूरा परिप्रेक्ष्य समझ में आता है। प्रात:काल में, मनिष पालीवाल की रिपोर्टिंग ने पाठकों के बीच विश्वास और लोकप्रियता दोनों ही अर्जित की है। मुलरुप से पालीवाल मेवाड़ नाथद्वारा क्षेत्र के केसुली गांव के निवासी है। यह दै.प्रात:काल के साथ 2003 से कार्यरत है।
