मुंबई में श्री रूपनारायण गुरुकुल सेवा समिति व्हाट्सएप ग्रुप की ओर से “एकता की मिसाल” अभियान के तहत नालासोपारा स्थित नालेश्वरनाथ मंदिर से तुंगारेश्वर महादेव मंदिर तक भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। 10 अगस्त 2026 को आयोजित इस यात्रा ने अपने पांच वर्ष पूरे किए।

यात्रा में बड़ी संख्या में महादेव प्रेमी कावड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कावड़ियों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान महादेव का जयघोष करते हुए यात्रा पूरी की। आयोजन का मुख्य उद्देश्य मुंबई जैसे महानगर में रहते हुए भी सनातन संस्कृति, सेवा, भक्ति और आपसी एकता की भावना को मजबूत करना रहा।

इस आयोजन को सफल बनाने में चांदी बाई, नीम बाई, भूरालाल, ललित, दीपक, प्रकाश, सोनू, सागर, जयेश, प्रीतम, कृष्णा, प्रतीक एवं मीत सहित सभी सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

यात्रा के दौरान कावड़ियों और श्रद्धालुओं के लिए चाय-कॉफी, फ्रूट सलाद सहित विभिन्न प्रकार के प्रसाद एवं सेवा की व्यवस्था की गई। भोजन प्रसाद में कमलेश भाई, पृथ्वीराज जी पंडिया, आकोदारा अन्नपूर्णा कैटरर्स, विले पार्ले ईस्ट सहित अनेक सेवाभावी लाभार्थियों का सहयोग प्राप्त हुआ।

आयोजकों ने कहा कि मुंबई में व्यस्त जीवन के बीच “एक दिन, कुछ घंटे—तन की सेवा महादेव जी के नाम” के संकल्प के साथ समाज को सेवा, समर्पण और एकता से जोड़ना ही इस अभियान का उद्देश्य है।

श्री रूपनारायण गुरुकुल सेवा समिति का यह आयोजन केवल कावड़ यात्रा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि भक्ति के साथ सेवा और सेवा के साथ एकता का संदेश भी दिया। श्रद्धालुओं में पूरे आयोजन को लेकर विशेष उत्साह और आनंद देखने को मिला।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story