मुंबई: रमेश पामेचा ने संत राकेश मुनि से की मुलाकात, सामाजिक विषयों पर चर्चा
पर्युषण पर्व पर हुई बैठक में मेवाड़ जैन श्वेतांबर ट्रस्ट की सामाजिक गतिविधियों और धर्मपुर आश्रम में आध्यात्मिक कार्यशाला पर विमर्श हुआ।

तस्वीर में मुंबई में संत राकेश मुनि से संवाद करते रमेश पामेचा और अन्य सदस्य दिख रहे हैं।
मुंबई में पर्युषण पर्व के दौरान श्री मेवाड़ जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश पामेचा ने जैन संत एवं बलसाड धर्मपुर स्थित श्रीमद राम चंद मिशन आश्रम के संत राकेश मुनि से मुलाकात की। इस दौरान ट्रस्ट की सामाजिक गतिविधियों, आध्यात्मिक विषयों और आगामी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
ट्रस्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक बाफना के अनुसार, दक्षिण मुंबई में विराजमान राकेश मुनि के समक्ष ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश पामेचा ने समाज की विभिन्न गतिविधियों एवं आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की। पामेचा ने मुनिवर के सानिध्य में आगामी समय में ट्रस्ट मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की एक आध्यात्मिक कार्यशाला धर्मपुर आश्रम में आयोजित करने के विषय पर भी चर्चा की।
इस दौरान राकेश मुनि ने ट्रस्ट के प्रथम अध्यक्ष मोहनलाल पामेचा को स्मरण करते हुए कहा कि उनके कार्यों को वर्तमान अध्यक्ष रमेश पामेचा बेहतर ढंग से आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आचार्य हिमाचलसूरि म.सा. की आध्यात्मिक परंपरा के अनुयायियों को ट्रस्ट के माध्यम से एकता के सूत्र में पिरोकर समाज को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर रमेश पामेचा ने राकेश मुनि से मेवाड़ केसरी भवन का भी अवलोकन करने तथा ट्रस्ट एवं समाज को अपना मार्गदर्शन प्रदान करने का आग्रह किया।
मुलाकात के दौरान सुमित जैन, अवि जैन सहित अन्य समाजजन उपस्थित थे। पर्युषण पर्व के दौरान हुई इस मुलाकात में ट्रस्ट की गतिविधियों, आध्यात्मिक मार्गदर्शन और समाज को एकता के सूत्र में जोड़ने के प्रयासों पर चर्चा प्रमुख रही।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
