मुंबई: भारत जैन महामंडल मनाएगा 2625वां भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव
योगी सभागृह दादर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और समाज के प्रतिष्ठित संतों की उपस्थिति में मनाया जाएगा जन्मोत्सव।

मुंबई के योगी सभागृह में आयोजित होने वाले 2625वें भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करते भारत जैन महामंडल के पदाधिकारी और सदस्य।
मुबंई में भारत जैन महामंडल के तत्वावधान में 2625वां भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 31 मार्च मंगलवार को योगी सभागृह दादर में वृहद स्तर पर मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों में भारी उत्साह देखा जा रहा है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
संतों का सानिध्य और मंगल प्रवचन
महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ख्यालीलाल तातेड ने बताया कि "इस कार्यक्रम में संत श्रमण उपाध्याय विरंजन सागर मसा, श्रमण मुनि विसौम्य सागर मसा, आचार्य नयपद्म सागर मसा आदि ठाणा, राष्ट्र संत नम्र मुनि मसा, मुनीश्री कुलदीप कुमार स्वामी एवं मुनिश्री मुकुल कुमार स्वामी के सानिध्य में आयोजित होगा।" इन महान संतों की उपस्थिति इस महोत्सव को आध्यात्मिक भव्यता प्रदान करेगी।
प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति
महामंत्री बाबूलाल बाफना ने जानकारी देते हुए कहा कि "कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, विशिष्ट अतिथि रोजगार एवं कौशल्य मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, सहित अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉक्टर अभिनव देशमुख एवं जीतो अपेक्स जनरल सेक्रेटरी ललीत डांगी अतिथि होगे।" कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष के रूप में मेहुल, दिलीप और ब्रजराज मेहता अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
कार्यकर्ताओं का उत्साह और प्रबंधन
आयोजन को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरेश आंचलिया, उपाध्यक्ष जमनालाल हंपावत, सुरेश जैन लायन, युवा अध्यक्ष भूपेश कोठारी, संगठन मंत्री देवेंद्र डागलिया, महिला अध्यक्ष तरुणा बोहरा, युवा मंत्री अमित रांका, महिला मंत्री आशा वडाला, मंत्री कुमार बोहरा, राजेश गढ़िया, सुमित सुराणा, सौमिल भावसार एवं अजय मरोठी सहित अन्य कई कार्यकर्ता बहुत उत्साह के साथ लगे हुए हैं। महोत्सव की व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन की यह जानकारी मंत्री मंगल सेठ ने दी है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
