मीरा रोड स्थित नाकोड़ा भैरव मंदिर में पर्युषण पर्व के अवसर पर प्रतिदिन भक्ति संगीत और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुंबई के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर धर्म आराधना में शामिल हो रहे हैं। भक्ति भजनों और धार्मिक आयोजनों से मंदिर परिसर में लगातार भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की ओर से नाकोड़ा भैरव सहित विभिन्न देवी-देवताओं के भक्ति भजन प्रस्तुत किए जा रहे हैं। भगवान एवं भैरव देव की मनमोहक अंगरचना विशेष कलाकारों द्वारा की जा रही है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।



पर्युषण पर्व को लेकर मंदिर परिसर को रंग-रोगन, आकर्षक सजावट और विद्युत रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया है। मंदिर के अध्यक्ष हस्तीमल पामेचा ने बताया कि शनिवार को आयोजित विशेष समारोह में स्थानीय विधायक नरेंद्र मेहता, महापौर डिंपल मेहता सहित विभिन्न गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। समारोह के दौरान आयोजित लकी ड्रॉ भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बना हुआ है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महामंत्री महेंद्र कोठारी, सुखलाल मादरेचा, प्रकाश जैन, दलपत पामेचा, प्रकाश लोढ़ा, फूलचंद नाहर, संपत कोठारी, प्रकाश चपलोत, विनोद कोठारी, भरत पामेचा, प्रकाश मादरेचा, विनोद कावड़िया, अशोक कावड़िया, महावीर कोठारी, दिलीप धोखा, फूलचंद लोढ़ा, हिम्मत लोढ़ा, चंदू मादरेचा, अशोक बोहरा, प्रवीण बोकाडिया, संजय बोकाडिया, विकास सियाल, जीवन सोनी, मेहुल बोहरा, संपत, पंकज सोनी, नवीन नाहर, विकास सोनी, संपत बोहरा, पंकज सियाल, अशोक परमार, प्रकाश बदामा, मनोहर मेहता, दौलत चौधरी, चेतन बोहरा, चंचल नाहर, जयंत मारवाड़ी, शुभम, पीयूष, मयंक, निखिलेश, चिराग, प्रियांश, अंशु, मिलन, हर्षित, मेहुल, योग, साहिल, रितिक, प्रीत एवं रितिक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और श्रद्धालु जुटे हुए हैं। यह जानकारी मुकेश कोठारी ने दी।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story