मिरा-भायंदर में भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ केड़ शक्ति दादीजी का 'पंचम झूला महोत्सव'
शहनाई बैंक्वेट हॉल में सामूहिक मंगलपाठ और सजीव झांकियों के साथ आयोजित कार्यक्रम में कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

मिरा-भायंदर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भव्य रूप से सजे मंच के सामने खड़े और बैठे श्रद्धालुओं का समूह
मिरा-भायंदर के शहनाई बैंक्वेट हॉल में श्री केड़िया सभा-मुंबई की भायंदर क्षेत्रीय समिति "श्री केड़ शक्ति ज्योत समिति - मिरा भायंदर" के तत्वावधान में कुलदेवी मां केड़ शक्ति दादीजी का पंचम झूला महोत्सव रविवार को पूरे उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान ऋषि कुमार शर्मा ने सामूहिक मंगलपाठ का वाचन किया। भक्तों द्वारा प्रस्तुत किए गए भक्ति नृत्य और सजीव झांकियों की शानदार प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया, जिससे पूरा प्रांगण दादीमय हो गया।
इस भव्य महोत्सव में मंत्री प्रताप सरनाईक, विधायक नरेन्द्र मेहता, महापौर डिम्पल मेहता, निरंजन मोर और डा. सुशील अग्रवाल सहित कई अन्य गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके साथ ही केंद्रीय समिति से अध्यक्ष भरत केड़िया, महामंत्री आशीष केड़िया और कोषाध्यक्ष सुमित केड़िया ने अपनी पूरी कार्यकारिणी के साथ शामिल होकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
महोत्सव को सफल बनाने में भायंदर क्षेत्रीय समिति के पवन केडिया, संजय केडिया, नरेश पी. केडिया, श्रीकांत केडिया, भूपेश मित्तल, मनोज केडिया, उमेश केडिया, सुनील आर. केडिया, सत्यनारायण केडिया, अनुप केडिया, संदीप केडिया, राजीव केडिया, अनिल आर. केडिया, विवेक केडिया, संजीव केडिया, श्याम सुंदर केडिया, कृष्ण बिहारी केडिया, रविन्द्र केडिया, विकास आर. केडिया, विनीत केडिया तथा महिला मंडल समिति की इंदु केडिया, नीतू केडिया, बबिता केडिया, रेणू केडिया, संतोष मित्तल, सरिता केडिया, अनिता केडिया, पूजा केडिया, रूपा केडिया, निधी केडिया, पुनम केडिया, निकिता केडिया, उमा केडिया, प्रगति छावछरिया, माया केडिया, प्रतिभा केडिया, सोनल केडिया, कविता केडिया एवं संतोष केड़िया का तन, मन व धन से सराहनीय सहयोग रहा। इस पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन अरुण शर्मा द्वारा किया गया। यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में अपार श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बनकर सफलतापूर्वक संपन्न हु
आ।

Seema Pareek
सीमा पारीक मुंबई आधारित पत्रकार हैं जो अपने गहन शोध और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने समाज, राजनीति और स्थानीय खबरों पर कई महत्वपूर्ण लेख तैयार किए हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है, ताकि वे घटनाओं की पूरी तस्वीर समझ सकें। सीमा की रिपोर्टिंग में निष्पक्षता, तथ्यात्मकता और गहराई का विशेष ध्यान रखा जाता है।
