श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन महिला मंडल मेवाड़, मुंबई के तत्वावधान में पनवेल में विराजित साध्वी नमस्ते विजयलता म.सा., प्रज्ञाश्री म.सा. एवं पुण्याश्री म.सा. आदि ठाणा-3 के सानिध्य में चातुर्मास संबंधी एवं मंडल से जुड़े विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक मंडल अध्यक्ष कंचन एल. सिंघवी की अध्यक्षता तथा महामंत्री लीला खरवड़ के नेतृत्व में संपन्न हुई।

बैठक में चातुर्मास की तैयारियों के साथ-साथ मंडल की विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन को सफल बनाने के लिए 34 उपमंडलों के अध्यक्ष, मंत्री एवं कोषाध्यक्ष सहित मेवाड़ महिला मंडल मुंबई के सभी पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही।

इस अवसर पर साध्वी म.सा. के सानिध्य में प्रमुखा ललिता सोनी, अध्यक्ष, महामंत्री तथा कोषाध्यक्ष लीला सांखला सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए और संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर बल दिया।

बैठक में पनवेल अध्यक्ष प्रियंका श्रीमाल, मंत्री आशा इंटोदिया, आशा कोठारी, मधु सिंयाल, मीना लोढ़ा, राजकुमारी पामेचा, रेखा खरवड़, गीता सिंयाल, मंजू सेठिया, पिस्ता सिसोदिया, सारिका कागरेचा, मनीषा कागरेचा, प्रेमलता मांडोत, रेखा ओस्तवाल, मीना डांगी, शकुंतला सोनी, सुमन बाफना, रेखा सांखला, मीना सोनी, रेखा रांका, विमला खेरोदिया, संगीता संचेती, शकुंतला चंडालिया, चेतना पामेचा, प्रतिभा डांगी एवं रंजना चिपड़ उपस्थित रहीं।

इसके अलावा पनवेल श्रीसंघ के अध्यक्ष शैलेंद्र खेरोदिया, मंत्री राकेश संचेती, कोषाध्यक्ष विजय श्रीमाल तथा पनवेल श्रीसंघ के अन्य पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में गुरु सानिध्य में संगठन की भावी योजनाओं एवं चातुर्मास की व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम की जानकारी महामंत्री लीला खरवड़ ने दी।

गुरु सानिध्य में आयोजित इस बैठक ने चातुर्मास की तैयारियों को नई दिशा देने के साथ-साथ मेवाड़ महिला मंडल मुंबई और उसके 34 उपमंडलों के बीच संगठनात्मक समन्वय एवं सहभागिता को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story