मेवाड़ भवन के चुनाव को लेकर मतदान स्थल पर भारी हलचल
मुंबई के गोरेगांव स्थित मेवाड़ भवन में ट्रस्ट चुनाव के लिए मतदान जारी, 39 उम्मीदवार 21 पदों के लिए मैदान में उतरे

मुंबई। मेवाड़ मूल के स्थानकवासी जैन समाज की संस्था श्री अंबेश सौभाग्य मेवाड़ चैरिटेबल ट्रस्ट, गोरेगांव मुंबई के चुनाव रविवार को मेवाड़ भवन, गोरेगांव में आयोजित हो रहे हैं।
सुबह 10 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया में भाग लेने के लिए मुंबई के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मतदाता गोरेगांव पहुंचने लगे हैं। ट्रस्ट की चुनाव प्रक्रिया दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगी।
मतदान प्रक्रिया में कुल दो पैनल के 39 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं तथा कुल 21 पदाधिकारियों का चयन मतदान के माध्यम से किया जाएगा। मतदान समापन के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा विजेता उम्मीदवारों की सुची जारी होगी।
अगली कडी मे 7 दिन बाद विजेता उम्मीदवारों व रजत ट्रस्टी से घोषित उम्मीदवारों की कार्यकारिणी सदस्यों की बेठक बुलाकर अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का चयन होगा।
सन 2012 में श्रमण संघीय महामंत्री सौभाग्य मुनि जी मसा की प्रेरणा से निर्मित इस ट्रस्ट के पास गोरेगांव स्टेशन स्थित विशाल मेवाड़ भवन एवं अंधेरी पंप हाउस स्थित दिलीप नाबेड़ा मेवाड़ हॉस्टल जैसे दो महत्वपूर्ण प्रकल्प हैं, जो समाज की सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक माने जाते हैं।
चुनाव से एक दिन पूर्व दोनों पैनलों के प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा वीडियो जारी कर अपने-अपने विचार समाज के सामने रखे गए।
मेवाड़ भवन, गोरेगांव में चल रही चुनाव प्रक्रिया को संविधान के अनुरूप लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न करवाने हेतु चुनाव समिति के पदाधिकारियों द्वारा शनिवार देर रात तक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।
मतदान स्थल पर दोनों पैनलों से जुड़े लोगों में भारी उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। वहीं चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं से लगातार संपर्क कर मतदान करने की अपील की जा रही हैं। चुनावी माहौल मे भी सभी उम्मीदवारों व मतदाताओं मे भारी आपसी भाईचारा देखने को मिल रहा है

Ruturaj Ravan
यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।
