मेवाड़ भवन में पर्युषण पर्व के तहत आयोजित धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों में मेवाड़ महिला मंडल की महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। उपप्रवर्तक विनय मुनि म.सा., गौतम मुनि म.सा., संजय मुनि म.सा., सागर मुनि म.सा. एवं श्री धैर्य मुनि म.सा. आदि ठाणा-5 के सानिध्य में कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित किए जा रहे हैं।

महिला मंडल अध्यक्ष कंचन एल. सिंघवी ने बताया कि भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में महिला मंडल की ओर से सुंदर एवं प्रेरणादायी नाटिका का मंचन किया गया। नाटिका में विभिन्न पात्रों ने अपनी भूमिकाओं का प्रभावशाली ढंग से निर्वहन किया। भगवान महावीर की भूमिका में नन्हे बालक ग्रीवान वडाला ने मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

नाटिका के विभिन्न किरदारों और बैक स्टेज व्यवस्था में मेवाड़ संघ अध्यक्ष भेरूलाल लोढ़ा, महामंत्री प्रकाश नाहर, कोषाध्यक्ष फूलचंद नाहर, महिला मंडल अध्यक्ष कंचन एल. सिंघवी, महामंत्री लीला खरवड़, कोषाध्यक्ष लीला सांखला सहित बेबीबेन डागलिया, लाजवंती बडाला, अंजना तातेड़, कंचन एस. सिंघवी, लीला सांखला मलाड, शांता वडालमिया, सारिका कागरेचा, प्रेमा राजावत, प्रेमा मांडोत, नीलम बाफना, सूरज बडाला, अनिता लोढ़ा, सीमा चपलोत, चंदा चपलोत, मंजू सिंघवी, निर्मला वागरेचा, सुशीला वडाला, लीला बोहरा, शकुंतला चोरड़िया, शांता लोढ़ा, संगीता पगारिया, रेखा परमार, कविता वागरेचा, कमला सियाल, नीलम लोढ़ा, सुरेखा मांडोत, मंजू सेठिया, सुरेखा रूंगलेचा, कविता पामेचा, पिंकी नाहर, कुसुम तातेड़ आदि का सहयोग रहा।

नाटिका की प्रस्तुति के दौरान मेवाड़ भवन भगवान महावीर स्वामी के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर भांडुप संघ की ओर से भगवान महावीर के जीवन एवं संदेश पर आधारित कव्वाली प्रस्तुत की गई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया और गुरुदेव के प्रवचन का श्रद्धापूर्वक श्रवण किया।

कार्यक्रम के दौरान मेवाड़ भवन का प्रांगण श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। पर्युषण पर्व के आयोजन में महिला मंडल की सक्रिय भागीदारी और भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर प्रस्तुत नाटिका कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। यह जानकारी मेवाड़ महिला मंडल की महामंत्री लीला खरवड़ ने दी।

मनीष पालीवाल

मनीष पालीवाल

मनिष पालीवाल, मुंबई स्थित अनुभवी पत्रकार हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय खबरों की रिपोर्टिंग में माहिर हैं। अपनी गहन जांच और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाने वाले मनिष हमेशा ताजा और विश्वसनीय समाचार पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं। उनके लेखों में निष्पक्षता, तथ्यपरक विश्लेषण और स्थानीय घटनाओं की गहराई दिखाई देती है, जिससे पाठकों को समाचार का पूरा परिप्रेक्ष्य समझ में आता है। प्रात:काल में, मनिष पालीवाल की रिपोर्टिंग ने पाठकों के बीच विश्वास और लोकप्रियता दोनों ही अर्जित की है। मुलरुप से पालीवाल मेवाड़ नाथद्वारा क्षेत्र के केसुली गांव के निवासी है। यह दै.प्रात:काल के साथ 2003 से कार्यरत है।


Next Story