मुंबई। जीतो घाटकोपर द्वारा आयोजित समृद्धि मैराथन 2026 का आयोजन घाटकोपर में उत्साह और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ संपन्न हुआ। इस मैराथन में कुल 3200 से अधिक धावकों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता की श्रेणियाँ और प्रतिभागी

प्रतियोगिता के अंतर्गत दौड़ को तीन श्रेणियों में आयोजित किया गया था:

  • 3 किलोमीटर की दौड़
  • 5 किलोमीटर की दौड़
  • 10 किलोमीटर की दौड़

इसमें बच्चों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और विशेष रूप से दिव्यांग प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

मुख्य अतिथि और गरिमामयी उपस्थिति

इस गरिमामय आयोजन में मुंबई की भाजपा से निर्वाचित मेयर श्रीमती ऋतु तावड़े की खास उपस्थिति रही। समाजसेवी ख्यालीलाल लाल तातेड़ के अनुसार मैराथन समारोह में समाज और प्रशासन से जुड़े कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे:

  • रमेश मोरबिया
  • विजय जैन (चीफ सेक्रेटरी, मुंबई ज़ोन)
  • महेंद्र चोरड़िया (चेयरमैन, घाटकोपर जीतो)
  • सुनील दोशी (चीफ सेक्रेटरी, घाटकोपर जीतो)
  • शिल्पिन तातेड़ (एफसीपी सदस्य)
  • ताराचंद गन्ना (वाइस चेयरमैन, मुंबई ज़ोन)

दिव्यांगों और वरिष्ठ महिलाओं का जज्बा

इस मैराथन की सबसे खास और भावनात्मक झलक तब देखने को मिली, जब करीब 100 से अधिक फिजिकली चैलेंज्ड (दिव्यांग) प्रतिभागियों ने व्हीलचेयर स्पेशल रन में भाग लेकर समाज को अद्भुत संदेश दिया। इन प्रतिभागियों के जज़्बे ने दर्शकों को भावुक कर दिया और तालियों से उनका स्वागत किया गया। इसके साथ ही, इस वर्ष की दौड़ में बड़ी उम्र की महिलाओं (वरिष्ठ महिलाओं) की सक्रिय भागीदारी भी आकर्षण का केंद्र रही।

सफल आयोजन की टीम

आयोजन को सफल बनाने में निम्नलिखित सदस्यों ने इस मैराथन की पूरी बागडोर संभालते हुए इसे सफल बनाया:

  • जितुभाई मेहता
  • संजय मुच्छाला
  • मुकेश हिरण
  • पीयूष बाफना
  • राहुल संघवी
मनीष पालीवाल

मनीष पालीवाल

मनिष पालीवाल, मुंबई स्थित अनुभवी पत्रकार हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय खबरों की रिपोर्टिंग में माहिर हैं। अपनी गहन जांच और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाने वाले मनिष हमेशा ताजा और विश्वसनीय समाचार पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं। उनके लेखों में निष्पक्षता, तथ्यपरक विश्लेषण और स्थानीय घटनाओं की गहराई दिखाई देती है, जिससे पाठकों को समाचार का पूरा परिप्रेक्ष्य समझ में आता है। प्रात:काल में, मनिष पालीवाल की रिपोर्टिंग ने पाठकों के बीच विश्वास और लोकप्रियता दोनों ही अर्जित की है। मुलरुप से पालीवाल मेवाड़ नाथद्वारा क्षेत्र के केसुली गांव के निवासी है। यह दै.प्रात:काल के साथ 2003 से कार्यरत है।


Next Story