जैन विद्या परीक्षा प्रमाण पत्र वितरण समारोह में 44 परीक्षार्थियों का सम्मान, ज्ञानार्जन की प्रेरणा
मुंबई में जैन विद्या परीक्षा प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित हुआ। करीब 44 परीक्षार्थियों को प्रमाण पत्र व सम्मान चिन्ह देकर ज्ञानार्जन के लिए प्रेरित किया गया।

तस्वीर में एक समारोह के दौरान लोगों द्वारा प्रमाण पत्र और सम्मान चिन्ह प्रदान किया जा रहा है।
जैन विद्या परीक्षा प्रमाण पत्र वितरण समारोह प्रवक्ता उपासक अर्जुन मेडतवाल एवं सहयोगी उपासक गेहरीलाल बाफना और जयंतीलाल बरलोटा की उपस्थिति में आयोजित किया गया। समारोह में परीक्षार्थियों को प्रमाण पत्र एवं सम्मान चिन्ह प्रदान किए गए।
इस अवसर पर उपासक अर्जुन मेडतवाल ने परीक्षार्थियों को अच्छी तरह से ज्ञानार्जन करने की प्रेरणा दी। सभाध्यक्ष डॉ. मदन कोठारी ने स्वागत भाषण देते हुए अभिभावकों से जैन विद्या परीक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए निवेदन किया।
जयंतीलाल बरलोटा ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं। विभिन्न महानुभावों द्वारा लगभग 44 परीक्षार्थियों को प्रमाण पत्र एवं सम्मान चिन्ह प्रदान किए गए।
समारोह में सुरेश बैद, राजेन्द्र सिंघवी, तेयुप अध्यक्ष वीपीन मेहता, सरोज सिंघवी, किरण कोठारी, रमेश हिरण, नीतीन कोठारी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन केन्द्र प्रभारी वनीता गुन्देचा ने किया, जबकि आभार सपना धोका ने व्यक्त किया।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
