224वां भिक्षु चरमोत्सव डोंबिवली में, भिक्षु भक्ति से भावविभोर हुए श्रद्धालु
डोंबिवली के तेरापंथ भवन में 224वां भिक्षु चरमोत्सव भक्ति गीतों के साथ आयोजित हुआ। सुधा कोठारी की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर किया।

तस्वीर में डोंबिवली के तेरापंथ भवन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोग नजर आ रहे हैं।
डोंबिवली के तेरापंथ भवन में भादुड़ी तेरस के अवसर पर 224वां भिक्षु चरमोत्सव एवं भिक्षु भक्ति का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में आचार्य भिक्षु से संबंधित गीतों की प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया और उपस्थित श्रोता भावविभोर नजर आए।
कार्यक्रम के सभाध्यक्ष डॉ. मदन कोठारी ने गायिका सुधा कोठारी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद सुधा कोठारी ने वाद्य यंत्रों के साथ आचार्य भिक्षु से संबंधित गीतों की प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति ने ऐसा समां बांधा कि श्रोता भक्ति में लीन हो गए। खचाखच भरे हॉल में मौजूद श्रोताओं ने लगभग तीन घंटे तक स्थिरता बनाए रखी।
इस अवसर पर तेरापंथ सभा की ओर से गायिका सुधा कोठारी का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में पगरिया बहनों, सीमा इटोदिया, मित धीग और दीपानन्दन भक्ति ग्रुप ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम में सभा मंत्री पारस बडाला, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सिंघवी, महिला अध्यक्षा सुधा सियाल, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र मेहता सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन सुधा सियाल ने किया, जबकि कुशल संचालन राकेश कोठारी ने किया।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
