भायंदर पूर्व में भारत विकास परिषद् की नई टीम ने संभाला दायित्व, सेवा और संस्कार को दी नई दिशा
भायंदर पूर्व में भारत विकास परिषद् की नई टीम ने शपथ लेकर सेवा, संस्कार और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। जानिए समारोह की प्रमुख बातें।

तस्वीर में भारत विकास परिषद भायंदर पूर्व शाखा के नवनिवर्चित पदाधिकारी, अतिथि और सदस्य दायित्व ग्रहण समारोह के दौरान मंच पर स्मृति चिह्न लेकर सामूहिक रूप से खड़े हैं।
भारत विकास परिषद्, भायंदर पूर्व शाखा परिवार द्वारा स्वातंत्र्य सैनिक कमलाकर पाटिल हॉल, भायंदर पूर्व में दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम के साथ हुआ। इसके बाद प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को उत्साहपूर्ण वातावरण प्रदान किया।
समारोह के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. मेघा अग्रवाल, सचिव सीए भरत गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष अनीता सुरेका ने विधिवत शपथ ग्रहण कर अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा समाजसेवा को नई दिशा देने का संकल्प लिया। इसी अवसर पर कोर कमेटी के पदाधिकारियों में संपर्क संयोजक सीए दया बंसल, संस्कार संयोजक मुरली अग्रवाल, सेवा संयोजक सीए तेजस शाह, 360 डिग्री एजुकेशन संयोजक अतुल अग्रवाल, पर्यावरण संयोजक सीए सुरेश वैष्णव एवं महिला संयोजिका शिखा भटेवड़ा ने भी शपथ ग्रहण कर अपने दायित्व स्वीकार किए।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा गतिविधि संयोजक धर्मेंद्र मोदी, क्षेत्रीय पर्यावरण गतिविधि संयोजक संजय पोदार, क्षेत्रीय सेवा गतिविधि संयोजक रवि प्रकाश, प्रांतीय महासचिव सीए सीमांत प्रधान, प्रांतीय पर्यावरण गतिविधि संयोजक बाबा सिंह तथा प्रांतीय सेवा गतिविधि संयोजक शाकेंद्र छाजेड़ की विशेष उपस्थिति रही। इसके अलावा अन्य शाखाओं के पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य नागरिकों की सहभागिता ने समारोह की गरिमा बढ़ाई।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सीए सुमित लखोटिया ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को साझा किया। वहीं वर्तमान अध्यक्ष डॉ. मेघा अग्रवाल ने आगामी योजनाओं एवं सेवा कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए शाखा की भावी गतिविधियों का संकल्प रखा।
समारोह के अंत में पूर्व अध्यक्ष सीए सुमित लखोटिया, पूर्व सचिव डॉ. मेघा अग्रवाल एवं पूर्व कोषाध्यक्ष अनीता सुरेका को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता में सर्वाधिक टीम लाने पर संस्कार टीम के मुरली अग्रवाल, रंजना मिमानी, सीए रजनीकांत साहू एवं अनुराधा गौर को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन, राष्ट्रगान एवं स्नेहभोज के साथ हुआ, जहां नई टीम ने सेवा, संस्कार और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

Seema Pareek
सीमा पारीक मुंबई आधारित पत्रकार हैं जो अपने गहन शोध और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने समाज, राजनीति और स्थानीय खबरों पर कई महत्वपूर्ण लेख तैयार किए हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है, ताकि वे घटनाओं की पूरी तस्वीर समझ सकें। सीमा की रिपोर्टिंग में निष्पक्षता, तथ्यात्मकता और गहराई का विशेष ध्यान रखा जाता है।
