भारत जैन महामंडल की धर्मपुर आध्यात्मिक यात्रा 21-22 जुलाई को, योग-साधना से मिलेगा आत्मिक शांति का संदेश
भारत जैन महामंडल 21 एवं 22 जुलाई को धर्मपुर, गुजरात में दो दिवसीय आध्यात्मिक योग साधना यात्रा आयोजित करेगा, जिसमें गुरुदेव राकेश महाराज का सान्निध्य मिलेगा।

तस्वीर में धर्मपुर में आयोजित होने वाली आध्यात्मिक योग साधना यात्रा की तैयारी बैठक के दौरान भारत जैन महामंडल के पदाधिकारी चर्चा करते हुए।
भारत जैन महामंडल के तत्वावधान में 21 एवं 22 जुलाई को गुजरात के धर्मपुर में दो दिवसीय आध्यात्मिक योग साधना यात्रा का आयोजन किया जाएगा। प्राकृतिक सौंदर्य, शांत एवं रमणीय वातावरण से भरपूर धर्मपुर में आयोजित इस विशेष यात्रा का उद्देश्य तनावमुक्त एवं संतुलित जीवन की प्रेरणा देना तथा जैन दर्शन के सिद्धांतों को व्यवहार में उतारने का मार्ग प्रशस्त करना है।
महामंडल के अध्यक्ष ख्यालीलाल तातेड़ ने बताया कि यात्रा के दौरान गुरुदेव राकेश महाराज का सान्निध्य प्राप्त होगा। उनके सान्निध्य में सत्संग, प्रवचन, ध्यान एवं योग साधना के विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से सहभागी आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मिक शांति का अनुभव कर सकेंगे।
महामंत्री बाबूलाल बापना ने कहा कि यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि योग, ध्यान एवं आध्यात्मिक जीवनशैली को अपनाने का प्रेरणादायी अभियान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन समाज में सकारात्मक जीवन मूल्यों के प्रसार का एक ऐतिहासिक प्रयास सिद्ध होगा।
आयोजन को लेकर समाजजनों में उल्लेखनीय उत्साह है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की है। यात्रा संयोजक पैलेस मेहता, मुकेश कोठारी और भगवतीलाल कोठारी तथा उपाध्यक्ष अनिल बापना धर्मोपासना एवं संपूर्ण समन्वय की जिम्मेदारी का समर्पण के साथ निर्वहन कर रहे हैं।
आयोजन को सफल बनाने में युवा अध्यक्ष भूपेश कोठारी, सोमिल भावसार, कोषाध्यक्ष सुरेश आंचलिया, उपाध्यक्ष विनोद बोहरा और अजय मरोठीया सहित पूरी टीम पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ कार्यरत है। सभी कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक आयोजन को सफलता के शिखर तक पहुंचाने का संकल्प लिया है।

मनीष पालीवाल
मनिष पालीवाल, मुंबई स्थित अनुभवी पत्रकार हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय खबरों की रिपोर्टिंग में माहिर हैं। अपनी गहन जांच और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाने वाले मनिष हमेशा ताजा और विश्वसनीय समाचार पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं। उनके लेखों में निष्पक्षता, तथ्यपरक विश्लेषण और स्थानीय घटनाओं की गहराई दिखाई देती है, जिससे पाठकों को समाचार का पूरा परिप्रेक्ष्य समझ में आता है। प्रात:काल में, मनिष पालीवाल की रिपोर्टिंग ने पाठकों के बीच विश्वास और लोकप्रियता दोनों ही अर्जित की है। मुलरुप से पालीवाल मेवाड़ नाथद्वारा क्षेत्र के केसुली गांव के निवासी है। यह दै.प्रात:काल के साथ 2003 से कार्यरत है।
