भामाशाह सम्मान: रेलमगरा के रोशनलाल पगारिया जयपुर में सम्मानित
राजस्थान के उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने स्कूल में नवाचार कक्षा कक्ष निर्माण के लिए रोशनलाल पगारिया को राज्य स्तर पर नवाजा।

जयपुर में उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा व शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से सम्मानित होते रोशनलाल पगारिया व साथ मोजुद है दिलीप पगारिया।
जयपुर में आयोजित शिक्षा क्षेत्र भामाशाह सम्मान समारोह में रेलमगरा गांव के रोशनलाल पगारिया को डॉ. उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा भामाशाह सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह में यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान के तहत प्रदान किया गया। दिलीप पगारिया के अनुसार यह सम्मान रेलमगरा क्षेत्र में स्कूल परिसर में नवाचार कक्षा कक्ष निर्माण के लिए दिया गया।
कार्यक्रम में रेलमगरा गांव के रोशनलाल पगारिया को शिक्षा क्षेत्र में नवाचार आधारित कक्षा कक्ष निर्माण के कार्य के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया, जिसे राज्य स्तर पर शिक्षा सुधार एवं विद्यालय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
यह सम्मान समारोह जयपुर में आयोजित हुआ, जिसमें उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा तथा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की उपस्थिति में रोशनलाल पगारिया को यह भामाशाह सम्मान प्रदान किया गया।
शिक्षा क्षेत्र में रेलमगरा क्षेत्र के इस योगदान को राज्य स्तर पर मिली यह पहचान विद्यालयों में नवाचार एवं आधारभूत शैक्षणिक ढांचे के विकास की दिशा में एक उल्लेखनीय उपलब्धि मानी जा रही है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
