चित्तौड़गढ़। जौहर श्रद्धांजली समारोह में रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य गणमान्य अतिथि के आगमन तथा सभा को लेकर की जा रही आवश्यक तैयारियो का बुधवार को विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होने समारोह को सफल बनाने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार करने व समस्त व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। इस अवसर पर जौहर स्मृति संस्थान अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष शक्ति सिंह मुरलिया, महामंत्री तेजपाल सिंह शक्तावत, संयुक्त मंत्री गजराज सिंह बराडा, सुशील शर्मा, सुरेश झंवर, सुशील शर्मा, भरत जागेटिया, हर्षवर्धन सिंह रूद, नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, अनिल ईनाणी, ओमप्रकाश शर्मा, शैलेन्द्र झंवर, भोलाराम प्रजापत, नवीन पटवारी, सुदर्शन रामपुरिया, हरीश ईनाणी, परमजीत सिंह, दिपक शर्मा, रवि विराणी, कमलेेश आमेरिया, विनित तिवारी, अविनाश शर्मा, दिलीप सुथार, गोपाल जाजू, राजन माली, चुन्नीलाल माली, मोनू सलुजा, अनिल तम्बोली, भूपेन्द्र सिंह, युवराज आर्य, मिनु कंवर सोलंकी, रेणु मिश्रा, ममता चौहान, सुनीता शर्मा, गणेश भोई, हरीश गुरनानी, मनोज साहू, कुलदीप शर्मा, योगेश आसनानी, पिनु मेनारिया, पंकज सेन, सावंत छीपा, गोपाल शर्मा, अजय बनवार, सुनिल रजक आदि उपस्थित थे।

तीन दिवसीय जौहर श्रृद्धाजंलि समारोह का शुभारम्भ 13 को

जौहर स्मृति संस्थान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जौहर श्रद्धांजलि महोत्सव इस वर्ष 13 से 15 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। समारोह को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 मार्च को आयोजित होने वाले मुख्य जौहर श्रद्धांजलि समारोह में भाग लेने के लिए चित्तौड़गढ़ आएंगे। प्रशासन व आयोजन समिति द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के अनुसार "मुख्यमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम प्राप्त हो गया है और उसी के अनुसार व्यवस्थाएं की जा रही हैं।"

मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट प्रस्तावित कार्यक्रम

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रातः 9 बजकर 25 मिनट पर लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे से राजकीय विमान द्वारा रवाना होंगे और 10 बजकर 50 मिनट पर उदयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे उदयपुर से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11 बजकर 20 मिनट पर चित्तौड़गढ़ स्थित रिजर्व पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से वे कार द्वारा चित्तौड़गढ़ दुर्ग के लिए रवाना होंगे और लगभग 11 बजकर 45 मिनट पर दुर्ग स्थित विजय स्तम्भ के समीप जौहर स्थल पर पहुंचकर आयोजित यज्ञ की पूर्णाहुति कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात वे दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री लगभग दोपहर पौने एक बजे पर शहर स्थित ईनाणी सिटी सेंटर पहुंचेंगे, जहां वे मुख्य जौहर श्रद्धांजलि समारोह में भाग लेकर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। समारोह के समापन के बाद मुख्यमंत्री पुनः रिजर्व पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा जालौर के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और आयोजन समिति द्वारा सुरक्षा तथा व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

तीन वर्ष बाद फिर आएंगे योगी आदित्यनाथ चित्तौड़गढ़

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब तीन वर्ष बाद फिर से चित्तौड़गढ़ आ रहे हैं और उनके आगमन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है तथा स्वागत के लिए प्रमुख चौराहों और मोहल्लों को सजाने की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। पिछली बार वे राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी नरपत सिंह राजवी की चुनावी सभा को संबोधित करने चित्तौड़गढ़ पहुंचे थे और शहर स्थित ईनाणी सिटी सेंटर में जनसभा को संबोधित किया था। इस बार उनका दौरा चुनाव प्रचार के लिए नहीं बल्कि ऐतिहासिक नगरी चित्तौड़गढ़ के गौरवशाली इतिहास को नमन करने और जौहर श्रद्धांजलि समारोह में भाग लेने के लिए होगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story