बेगुं प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के जयपुर स्थित कार्यालय पर राजस्थान महिला काँग्रेस द्वारा आयोजित नेतृत्व–सृजन दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ श्रीमती अल्का लम्बा (अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष), श्री गोविंद सिंह डोटासरा (अध्यक्ष, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी) एवं श्रीमती सारिका सिंह (अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष) के कर कमलों से हुआ।

चित्तौड़गढ़ का प्रतिनिधित्व एवं प्रशिक्षण

चित्तौड़गढ़ जिले का प्रतिनिधित्व जिलाध्यक्ष यशोदा नरेन्द्र पुरोहित ने किया और उपस्थिति दर्ज करवाई। इस गरिमामयी अवसर पर संगठनात्मक दो दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु निम्नलिखित गणमान्य उपस्थित रहे:

  • पूर्व केबिनेट मंत्री ममता भूपेश
  • अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में सचिव व राजस्थान महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती
  • महिला कांग्रेस राजस्थान की प्रभारी नूरी खान, दीप्ति सिंह, सूफ़िया जुबैर
  • राजस्थान के अन्य जिलों की जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारी
  • महिला कॉंग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़ की जिलाध्यक्ष यशोदा नरेन्द्र पुरोहित





यह प्रशिक्षण इनके नेतृत्व को और अधिक सशक्त, संगठित एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस शिविर से मिली सीख, ऊर्जा और मार्गदर्शन निश्चित रूप से संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होंगे।

शिविर का समापन एवं शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन

प्रशिक्षण शिविर का अंतिम दिन अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस समापन कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सचिन पायलट एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की प्रेरणादायी उपस्थिति ने पूरे आयोजन को नई ऊर्जा प्रदान की।

यशोदा नरेन्द्र पुरोहित ने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा:

"नारी नेतृत्व सशक्त होगा तो संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा।"

पुरोहित ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन व सहयोग चित्तौड़गढ़ महिला कार्यकर्ताओं को मजबूती प्रदान करेगा।

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

नाम: दीपांशु शर्मा

वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक

अनुभव: 8 वर्ष (कुल)

कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता

  • राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
  • जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
  • त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
  • प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
  • पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

कला स्नातक (B.A.)

Next Story