निंबाहेड़ा में जे.के. सीमेंट समूह के प्रबंध निदेशक स्व. श्री यदुपति सिंघानिया की 73वीं जन्म जयंती के अवसर पर 29 सितंबर 2026 को विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। कार्यक्रम जे.के. सीमेंट निंबाहेड़ा के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल के दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित होंगे।

जे.के. सीमेंट के एचआर हेड प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि स्व. श्री यदुपति सिंघानिया की 73वीं जन्म जयंती पर भंडारी नेत्रालय, नीमच के तत्वावधान में विशाल निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में नजर, नाखूना, मोतियाबिंद आदि बीमारियों की निशुल्क जांच की जाएगी। आवश्यकता होने पर जे.के. सीमेंट की ओर से संबंधित मरीज का निशुल्क ऑपरेशन भी करवाया जाएगा।

जे.के. सीमेंट के कमर्शियल हेड मनोज सोनी ने बताया कि जयंती के अवसर पर निंबाहेड़ा क्षेत्र के 10 राजकीय विद्यालयों की टॉपर बालिकाओं को 50 साइकिल वितरित की जाएंगी।

आयोजन के क्रम में जे.के. सीमेंट के टेक्निकल हेड राजेश सोनी एवं मुरली लड्ढा ने बताया कि राजकीय जिला चिकित्सालय में सुरभि क्लब के माध्यम से बेबी किट वितरित किए जाएंगे। मरीजों को निशुल्क फल एवं दलिया भी वितरित किया जाएगा।

इसके अलावा नगर की सांवरिया गौशाला में गौ माता को चारा एवं पशु आहार खिलाया जाएगा। नगर परिषद द्वारा संचालित अन्नपूर्णा रसोई में सुबह-शाम जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन करवाया जाएगा।

जे.के. सीमेंट प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से इन आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

Next Story