विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर चित्तौड़गढ़ में विधिक जागरूकता शिविर, आमजन को बताए न्यायिक अधिकार
चित्तौड़गढ़ में विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर आमजन और विद्यार्थियों को निःशुल्क विधिक सहायता व न्यायिक अधिकारों की जानकारी दी गई।

तस्वीर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ के बैनर के साथ खड़े विद्यार्थी और विधिक सेवा से जुड़े सदस्य एक जागरूकता शिविर के दौरान नज़र आ रहे हैं।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मानसिंह चुण्डावत एवं सचिव योगिता पारीक के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर नियुक्त लीगल एड डिफेंस काउंसिल एवं पैरा लीगल वालेंटियर द्वारा शुक्रवार को विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस के अवसर पर कारागृहों, विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा आमजन के मध्य विभिन्न स्थानों पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए।
शिविरों का उद्देश्य आमजन को बुनियादी कानून संबंधी अधिकारों, न्याय तक पहुंच की प्रक्रिया, निःशुल्क विधिक सहायता तथा विभिन्न कल्याणकारी सेवाओं की उपलब्धता के बारे में जागरूक करना रहा। इस अवसर पर बताया गया कि विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस अंतरराष्ट्रीय समुदाय को उन सभी लोगों के सम्मान में एकजुट करता है, जो न्याय का समर्थन करते हैं तथा दुनिया की शांति, सुरक्षा और कल्याण को खतरे में डालने वाले अपराधों के विरुद्ध संघर्ष करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान मानवाधिकारों और निष्पक्ष न्याय प्रणाली को एक सशक्त एवं शांतिपूर्ण समाज की आधारशिला बताया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि यह दिवस वैश्विक स्तर पर मानवाधिकारों की रक्षा, न्याय को बढ़ावा देने तथा मानवता को प्रभावित करने वाले जघन्य अपराधों की रोकथाम के लिए अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्याय तंत्र के प्रति संकल्प लेने का अवसर प्रदान करता है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं आमजन को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निःशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर योजना, मध्यस्थता, लोक अदालत, नालसा, रालसा स्कीम, स्थाई लोक अदालत तथा अन्य विधिक प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही आमजन को उनके मौलिक अधिकारों एवं मूल कर्त्तव्यों से अवगत कराते हुए विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया और सभी को न्याय के पथ पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। जागरूकता शिविरों के माध्यम से न्याय तक समान पहुंच और विधिक अधिकारों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
