निंबाहेड़ा। वंडर सीमेंट लिमिटेड, निम्बाहेड़ा के आर.के. नगर में रंगोत्सव होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर यूनिट हेड नितिन जैन एवं वंडर यूफोरिया लेडीज क्लब की अध्यक्षा श्रीमती अरुणा जैन द्वारा विधि विधान के साथ होलिका दहन किया गया। आयोजन के दौरान यूनिट हैड नितिन जैन ने सांस्कृतिक विरासत के रंगोत्सव के त्यौहार पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए आने वाले दिनों में सभी के लिए अपार सफलता एवं समृद्धि की कामना की। आर.के. नगर वासियों ने संगीत की धुनों पर रंग, मस्ती एवं नृत्य के साथ होलिका दहन एवं धुलंडी का उत्सव मनाया।

क्लब गार्डन में धुलंडी का भव्य आयोजन

धुलंडी के अवसर पर कंपनी के क्लब गार्डन में भव्य उत्सव आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में यूनिट हेड सहित कम्पनी के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, कर्मचारीगण एवं पाटनी पब्लिक स्कूल स्टाॅफ तथा आर.के. नगर वासियों के लिए विशेष आयोजन रखे गए। उत्सव में रस्सा कस्सी जैसे खेलों के साथ ही हास्य व्यंग्य के माहौल के बीच रंगों में सराबोर होली की शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

बच्चों और रहवासियों में दिखा उत्साह

मस्ती के इस माहौल में बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने इस अवसर पर विभिन्न खेलों, स्वादिष्ट व्यंजनों और ठंडाई का भरपूर आनंद लेते हुए होली मनाई। यूनिट हेड नितिन जैन ने अपनी शुभकामनाओं में कहा कि "सांस्कृतिक विरासत के रंगोत्सव के त्यौहार पर सभी को शुभकामनाएं, आने वाले दिनों में सभी के लिए अपार सफलता एवं समृद्धि की कामना है।"

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story