वंडर सीमेंट लि. को मेवाड़ गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित
किसान विकास कार्यक्रम में योगदान के लिए वंडर सीमेंट लि. को चित्तौड़गढ़ में आयोजित मेवाड़ गौरव समारोह में सम्मान मिला

निम्बाहेडा। वंडर सीमेंट लि., निम्बाहेड़ा के नींव इनिशिएटिव के तहत यूनिट हेड श्री नितिन जैन के मार्गदर्शन में संचालित किसान विकास कार्यक्रम के दौरान परियोजना क्षेत्र के किसानों के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए फर्स्ट इंडिया न्यूज़ द्वारा चित्तौड़गढ़ में आयोजित ‘‘मेवाड़ गौरव सम्मान समारोह - 2026’’ में सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री, राजस्थान सरकार श्री गौतम कुमार दक, सांसद चित्तौड़गढ़ श्री सी. पी. जोशी, विधायक निम्बाहेड़ा श्री श्रीचंद कृपलानी, विधायक चित्तौड़गढ़ श्री चंद्रभान सिंह आक्या, विधायक कपासन श्री अर्जुनलाल जीनगर, पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार श्री उदयलाल आंजना, फर्स्ट इंडिया न्यूज़ के सी.ई.ओ. श्री पवन अरोड़ा ने सी.एस.आर. विभाग के श्री राहुल व्यास को सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर चित्तौड़गढ़ श्री आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी, सरस डेयरी के पूर्व चेयरमैन श्री बद्रीलाल जाट, जिला अध्यक्ष कांग्रेस श्री प्रमोद सिंह सिसोदिया और फर्स्ट इंडिया न्यूज़ चैनल के प्रतिनिधि भी मंच पर उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वंडर सीमेंट लि. के यूनिट हेड श्री नितिन जैन ने बताया कि किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों को कृषि आय बढ़ाने के लिए नवीन तकनीक और कृषि वैज्ञानिकों के नवाचारों की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। ए.आई. आधारित खेती, ऑर्गेनिक कृषि, ग्राफ्टेड सब्जी उत्पादन, पशुपालन की अत्याधुनिक तकनीक और मक्का उत्पादन क्षमता बढ़ाने जैसे विषयों पर समय-समय पर शैक्षणिक भ्रमण कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही कंपनी किसानों को विभिन्न सब्जियों के उत्पादन और उन्नत किस्म की फलदार बाड़ियाँ विकसित करने में निरंतर सहयोग प्रदान कर रही है।
इस सम्मान ने वंडर सीमेंट लि. की सामाजिक और कृषि विकास में योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दी है, जिससे क्षेत्रीय किसानों के लिए विकास की नई संभावनाएं खुलती हैं और सतत कृषि प्रगति की दिशा में एक मजबूत संदेश जाता है।

Ruturaj Ravan
यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।
