निंबाहेड़ा, वंडर सीमेंट लि., आर. के. नगर द्वारा ग्रीन लॉजिस्टिक्स को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए एस जी ग्रीन लॉजिस्टिक्स के साथ साझा प्रयासों के तहत बुधवार को 10 इलेक्ट्रिक भारी मालवाहक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।





इस अवसर पर कम्पनी के यूनिट हेड नितिन जैन ने इस पहल का शुभारंभ करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण एवं ईंधन बचत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि वंडर सीमेंट पर्यावरण के अनुकूल औद्योगिक विकास के अपने विजन पर निरंतर कार्य कर रही है। कम्पनी ग्रीन मोबिलिटी, कार्बन उत्सर्जन में कमी तथा ग्रीन लॉजिस्टिक्स व्यवस्थाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में एस जी ग्रीन लॉजिस्टिक्स के साथ मिलकर ग्रीन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम के निर्माण में सक्रिय योगदान दिया जा रहा है। यह सहयोग डीकार्बोनाइज्ड लॉजिस्टिक्स, ऊर्जा-कुशल परिवहन एवं पर्यावरण-अनुकूल औद्योगिक संचालन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

कार्यक्रम के दौरान उपाध्यक्ष (प्रोसेस) राजेन्द्र शर्मा एवं उपाध्यक्ष (मेकेनिकल) विपिन जैन, लॉजिस्टिक्स विभाग से मनोज शर्मा, सेंट्रल लॉजिस्टिक्स से आशीष कुमावत सहित कम्पनी के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं एस जी ग्रीन लॉजिस्टिक्स की ओर से प्रबंध निदेशक उत्कर्ष जैन, इंफ्रा हेड गौतम, ऑपरेशन हेड विजेंदर, वाइस प्रेसिडेंट एस.डी. शर्मा तथा अन्य अधिकारी एवं चालकगण भी मौजूद रहे।

यह पहल औद्योगिक परिवहन क्षेत्र में ग्रीन मोबिलिटी और स्वच्छ ऊर्जा आधारित लॉजिस्टिक्स को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है, जो भविष्य में पर्यावरण संरक्षण और ईंधन दक्षता को नई दिशा प्रदान करेगी।

Next Story