वंडर सीमेंट ने निंबाहेड़ा के राजकीय विद्यालयों के लिए 42.81 लाख रुपये दिए
विधायक श्रीचंद कृपलानी की अनुशंसा पर नींव इनिशिएटिव के तहत विद्यालयों में कक्षा-कक्ष, शौचालय और स्मार्ट क्लास जैसी आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

निंबाहेड़ा में आयोजित समारोह के दौरान वंडर सीमेंट के यूनिट हेड नितिन जैन (बाएं) शिक्षा विभाग के अधिकारियों को 42,81,200 रुपये की जन सहयोग राशि का चेक सौंपते हुए।
"राजकीय विद्यालयों का उन्नयन हमारी प्राथमिकता -नितिन जैन"
चेक हस्तांतरण समारोह एवं प्रशासनिक उपस्थिति
निंबाहेड़ा/वंडर सीमेंट लि. निम्बाहेड़ा के नींव इनिशिएटिव के तहत आज विधायक श्रीचंद कृपलानी की अनुशंसा के अनुसार कम्पनी के यूनिट हेड नितिन जैन द्वारा विद्यालयों में निर्माण कार्य संपादित करवाने हेतु वंडर सीमेंट द्वारा जन सहयोग राशि 42 लाख 81 हजार 200 सौ रुपये के चेक हस्तांतरित किये गये। यह चेक निम्नलिखित अधिकारियों को सौंपे गए:
- मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समसा, चित्तौड़गढ़ प्रमोद दशोरा
- सी.बी.ई.ओ. निम्बाहेड़ा अरविन्द मुन्दडा
- प्रधानाचार्य राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय ढोरिया नारायणलाल रावत
- प्राचार्य राजकीय संस्कृत विद्यालय कारुण्डा हरी मोहन
निर्माण कार्य एवं आधारभूत सुविधाओं का विकास
इस अवसर पर जैन ने बताया कि वंडर सीमेंट लि. द्वारा राजकीय विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास हेतु आवश्यक निर्माण कार्यों को संपादित करवाने के लिये जन सहयोग राशि का सहयोग किया गया है।
"जिससे विद्यालयों में कक्षा-कक्ष, बालिका शौचालय इकाई सहित आवश्यक निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारम्भ होंगे।"
वंडर सीमेंट लि. द्वारा परियोजना क्षेत्र में निम्बाहेड़ा ब्लॉक के राजकीय विद्यालयों के उन्नयन हेतु शिक्षा विभाग को निरन्तर सहयोग किया जा रहा है। साथ ही विद्यालयों में निम्नलिखित महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहे हैं:
- स्मार्ट क्लास और कम्प्यूटर लेब की स्थापना
- विद्यार्थियों के लिये फर्नीचर सेट और विद्युतीकरण
- सी.सी.टी.वी. कैमरा लगवाना
- खेल मैदानों का विकास और पौधारोपण
शिक्षा विभाग द्वारा आभार एवं प्रभाव
राजकीय विद्यालयों को मिले इस अमूल्य सहयोग के लिये मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, चित्तौड़गढ़ दशोरा ने शिक्षा विभाग की ओर से कम्पनी प्रबन्धन को धन्यवाद ज्ञापित किया।
"शैक्षणिक संस्थानों के उन्नयन के लिये वंडर सीमेंट लि. द्वारा किये गये सहयोग एवं तत्परता से पुरे क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों का स्वरुप बदल रहा है, साथ ही विद्यालयों मे नामांकन में वृद्धि हुई है।"
कार्यक्रम में अन्य गणमान्य उपस्थिति
चेक हस्तांतरण के दौरान शिक्षा विभाग चित्तौड़गढ़ से रनजीत सिंह, तुलसीराम प्रजापत, राजकीय विद्यालय ढोरिया से सुखराम शर्मा तथा संस्कृत विद्यालय कारुण्डा से श्रीमती निर्मला बंबोरिया भी उपस्थित थे।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
